देश

“गर्मियों में विदेश भागने वाले लोग मोदी से मुकाबले की बात करते हैं”, अमित शाह का राहुल गांधी पर करारा हमला

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और जेपी नड्डा के अलावा राजनाथ सिंह चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मंगलवार कर्नाटक में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला.

“NDA और इंडिया अलायंस का कोई मुकाबला नहीं”

उन्होंने इंडिया गठबंधन को परिवारवादियों और भ्रष्टाचारियों का गठबंधन करार दिया और भरोसा जताया कि भाजपा 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी. केंद्रीय गृह मंत्री ने भरोसा जताया कि भाजपा कर्नाटक की सभी 28 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी. अमित शाह ने कहा कि एनडीए और इंडिया गठबंधन का कोई मुकाबला नहीं है. उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त होने का आरोप लगाया.

“गर्मी शुरू होते ही विदेश का दौरा करते हैं राहुल गांधी”

अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “कभी छुट्टी नहीं लेने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कोई मुकाबला नहीं, जो गर्मी शुरू होते ही विदेश का दौरा करते हैं. आगामी लोकसभा चुनावों में, एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और NDA है, साथ ही हम मोदी के नेतृत्व में चुनाव मैदान में हैं, जबकि दूसरी तरफ ‘परिवारवादियों’ और ‘भ्रष्टाचारियों’ का इंडिया गठबंधन है.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: रुद्रपुर में पीएम मोदी ने राहुल गांधी को कहा ‘शहजादा’, बोले- 10 साल सत्ता से बाहर रहने वाले आग लगाने की बात कर रहे

बता दें कि अमित शाह उत्तर बेंगलुरु, बेंगलुरु दक्षिण, बेंगलुरु ग्रामीण और चिक्कबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र (तीन से पांच मतदान बूथ का समूह) नेताओं और कार्यकर्ताओं को यहां के पैलेस ग्राउंड में संबोधित कर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago