Allu Arjun ने साल 2021 में अपनी क्राइम एक्शन गाथा ‘Pushpa-The Rise’ से देशभर में तहलका मचा दिया था. रिलीज के बाद इस फिल्म पर दर्शकों का खूब प्यार बरसा था, जिसके कारण फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारी भरकम कमाई की थी.
तेलुगू भाषा की फिल्म ‘पुष्पा-द राइज’ की तरह ही इसका सीक्वल ‘Pushpa 2: The Rule’ भी चर्चा में आ गया है. Sukumar निर्देशित इस फिल्म के टीजर को लेकर दर्शकों को अपडेट देने के लिए मंगलवार (2 अप्रैल) को इस निर्माताओं ने एक नया पोस्टर जारी किया है. इससे पहले इसके रिलीज डेट की भी जानकारी निर्माताओं ने दे दी थी, जो कि 15 अगस्त 2024 है.
टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘पुष्पा 2: द रूल’ का एक पोस्टर साझा किया है. इसके साथ कंपनी ने लिखा है, ‘#PushpaMassJaathara शुरू करें, सबसे ज्यादा प्रतीक्षित #Pushpa2TheRuleTeaser 8 अप्रैल को रिलीज होगा. डबल फायर के साथ 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में #Pushpa2TheRule की ग्रैंड रिलीज के साथ वह (अल्लू अर्जुन) आ रहा है.
अल्लू अर्जुन ने भी इसे रीपोस्ट किया और लिखा, ‘#Pushpa2TheRule का टीजर 8 अप्रैल 2024 को रिलीज होगा!!!’
अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले अल्लू अर्जुन, पुष्पा-2 में काफी धमाकेदार लुक में नजर आएंगे. इस लुक में वह एक देवता की तरह नजर आएंगे. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि उनका लुक गंगम्मा देवता पर आधारित है. मई में तिरुपति में जठारा के दौरान इस देवता की पूजा की जाती है. अभिनेता के छद्म रूप के पीछे का कारण सुकुमार निर्देशित फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा.
ये भी पढ़ें: Ajay Devgn के बर्थ डे पर फिल्म ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज, दमदार लुक में नजर आए एक्टर
अल्लू अर्जुन का देवता वाला लुक जारी करने के बाद दो और पोस्टर जारी किए गए जो उनके हाथ और पैर पर केंद्रित थे. क्राइम थ्रिलर में उन्हें नेल पॉलिश के साथ-साथ घुंघरू पहने हुए भी दिखाया गया है. उम्मीद है कि दर्शकों को पुष्पा 2: द रूल के आगामी टीजर में इसकी झलक मिलेगी.
पुष्पा-2 की कहानी एसपी भंवर सिंह शेखावत (Fahadh Faasil) द्वारा पुष्पा उर्फ अल्लू अर्जुन से बदला लेने के इर्द-गिर्द घूमती है. 2023 में जारी ‘पुष्पा कहां है’ वीडियो में बताया गया था कि शेखावत ने शायद पुष्पा को गोली मार दी थी और वह बुरी तरह घायल हो गया था.
जिन लोगों को लगा कि वह मर गया है, वे पुलिस द्वारा पुष्पा के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के विरोध में सड़कों पर आ गए थे. जिन लोगों की उनसे मदद की थी, उन्होंने शहर के भीतर कर्फ्यू लगा दिया था. अंत में यह दिखाया गया है कि एक टाइगर एक कदम पीछे चला जाता है, क्योंकि वह एक आदमी को अपना चेहरा छिपाते हुए देखता है. यह क्लिप एक समाचार चैनल द्वारा प्रसारित की जाती है, क्योंकि सभी को पता चल जाता है कि पुष्पा अभी भी जिंदा है.
-भारत एक्सप्रेस
Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…
Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…
ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई. 18…
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…