देश

Wrestlers Protest: ‘कोई लड़की लाओ…’ बृजभूषण शरण सिंह का बजरंग पुनिया पर गम्भीर आरोप, प्रियंका गांधी को दिया ये चैलेंज

Wrestlers Protest: महिला पहलवानों द्वारा आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन पत्रकारों से वार्ता की और अपना पक्ष रखा. उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया. बीजेपी सांसद ने पहलवान बजरंग पुनिया पर आरोप लगाते हुए कहा, “बजरंग पुनिया एक लड़की से बात कर रहे हैं और उससे कह रहे हैं कि किसी भी तरीके से किसी भी कीमत पर कोई लड़की उपलब्ध कराओ.”

यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर महिला पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से धरना दे रही हैं. इस दौरान सांसद पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है. महिला पहलवानों की मांग है कि वह अपने पद से इस्तीफा दें. वहीं मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को उन्होंने इस मामले में अपनी बात रखी थी. जबकि, रविवार को भी उन्होंने गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए अपना पक्ष रखा.

अब यह लड़ाई निकल गई है पहलवानों के हाथों से

मीडिया ने जब पूछा कि इस मामले में अब पॉलिटिकल लोग भी आ रहे हैं और महिला पहलवानों को समर्थन दे रहे हैं, इसको आप किस तरह देख रहे हैं. इसका जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि यह लड़ाई अब खिलाड़ियों के हाथ से निकल चुकी है. पॉलिटिकल पार्टियों का इसमें प्रवेश हो चुका है. इसके लक्षण मुझे पहले दिन से ही दिखाई दे रहे थे. यह धरना प्रदर्शन जो हो रहा है यह खिलाड़ियों की स्वयं की आवाज नहीं है. यह आवाज बनाई गई है और सिखाई गई है. सांसद ने पहलवान बजरंग पुनिया पर आरोप लगाते हुए कहा, “बजरंग पुनिया एक लड़की से बात कर रहे हैं और उससे कह रहे हैं कि किसी भी तरीके से किसी भी कीमत पर कोई लड़की उपलब्ध कराओ.”

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरा संत समाज, बोले- पहलवानों का धरना चलता रहा तो…हम भी दिल्ली कूच करेंगे और प्रदर्शन करेंगे

सांसद ने जनवरी में हुए धरने को लेकर कही ये बात

भाजपा सांसद ने कहा, “पहली बार जब जनवरी में धरना हुआ तो उसे समय कुछ ऐसे खिलाड़ी थे जो एयरफोर्स से जुड़े हुए थे. बाद में जब पता लगा तो एयर फोर्स ने उन खिलाड़ियों को रोका. हरियाणा पुलिस से संबंधित जो खिलाड़ी थे, हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोका और उनसे पूछा कि आप किसकी सहमति से धरना देने गए थे, लेकिन जो रेलवे के खिलाड़ी हैं मेरा मानना है कि आज तक उनसे रेलवे बोर्ड ने नहीं पूछा कि आप किसके परमिशन से धरने पर बैठे हो. ठीक है उनका हक है धरने पर बैठना, लेकिन क्या रेलवे का खिलाड़ी ऐसे धरने पर बैठ सकता है. उन्होंने कहा कि यहां पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए जा रहे हैं, सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जा रहीं और बीजेपी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं.

4 महीने तक सोच-समझकर लिखाया गया मुकदमा

बृजभूषण ने कहा कि जब कोई एफआईआर लिखाने जाता है तो अगर दो-चार घंटे भी लेट हो जाए तो भी अभियुक्त को फायदा मिलता है कि 4 घंटे सोच समझकर फिर लिखी गई है. यहां तो 4 महीने से लगातार सोचा जा रहा है कि कौन सा आरोप लगाया जाए, कहां लगाया जाए, कब लगाया जाए. हमारे केस में तो 4 महीने तैयारी की गई है.

प्रियंका गांधी को दिया चैलेंज

प्रियंका गांधी को चैलेंज करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनको बहुत गुमान है कि वह बहुत बड़ी नेता हैं, तो वह आएं किसी भी सीट से लड़ना चाहें आकर लड़ लें. केजरीवाल द्वारा दिए गए बयान कि ‘पुलिस इसमें गंभीर कार्यवाही नहीं कर रही है’, का जवाब देते हुए सांसद ने कहा, “अरे वह इतना झूठा आदमी है उसकी पूरी पार्टी जेल में है वह क्या बोलेगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

40 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

57 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago