देश

UP News: यूपी में रेस्टोरेंट संचालक पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संतकबीर नगर (Sant Kabir Nagar) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां तिरंगे का अपमान करने पर एक रेस्टोरेंट संचालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिखाई दे रहा है कि राष्ट्रीय ध्वज से किसी बर्तन को ढका गया है. बताया जा रहा है कि जो बर्तन ढका है, उसमें मीट रखा हुआ था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में रेस्टोरेंट संचालक व अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है.

मामला संतकबीर नगर जिले में धनघटा थाना क्षेत्र के पौली स्थित जायका रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि रेस्टोरेंट संचालक के ऊपर तिरंगे का अपमान करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कम्प मच गया. पुलिस ने छानबीन शुरू की. वहीं इस सम्बन्ध में एक व्यक्ति थाने पहुंचा और तहरीर दी. इस पर धनघटा पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि वायरल वीडियो में दिखाई जे रहा है कि रेस्टोरेंट में एक भगोने के आकार का बर्तन रखा हुआ है और ये भगोना तिरंगे से ढका है. इसी के ऊपर एक प्लेट भी रखी हुई है, जिसके ऊपर कुछ रखा है. बताया जा रहा है कि इस बर्तन में मीट रखा हुआ था और उसी को तिरंगे से ढका गया था. वहीं वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने पौली कस्बा स्थित जायका रेस्टोरेट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: काग्रेस नेता की मदद से अतीक ने दिल्ली में खरीदी थी 100 करोड़ की संपत्ति, STF की जांच में बड़ा खुलासा

इस सम्बंध में सीओ, धनघटा, बृजेश सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया था. राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. संचालक का नाम ताहिर जमाल है जो कि जहांगीरगंज जिला अंबेडकर नगर का रहने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

10 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

18 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

52 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago