देश

UP Nikay Chunav 2023: बहराइच में भाजपा ने सपा पर लगाया पैसा बांटने का आरोप, पुलिस ने कइयों को हिरासत में लिया, थाने में जमकर हंगामा

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जहां एक ओर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जारी हैं. वहीं राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. इसी बीच बहराइच (Bahraich) से खबर सामने आ रही है कि यहां पर सपा के प्रचारकों पर जनता को पैसे बांटने का आरोप लगा है. भाजपा प्रत्याशियों ने सपा के प्रत्याशियों पर रुपए बांटने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया, जिसकी जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया.

मामला बहराइच की नगर पंचायत पयागपुर से सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, चुनावी सरगर्मी के बीच यहां भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि कोटबाज़ार के कटहरी बाग में सपा के प्रचारकों द्वारा पैसा बांटा जा रहा हैं. इस पर तत्काल थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय मौके पर दलबल के साथ पहुँचे और लोगों से इस मामले में पूछताछ की. वहीं लोगों ने इस मामले से साफ इनकार कर दिया. दूसरी ओर सपा समर्थकों ने उलटे ही भाजपा के लोगो पर ज्यादती करने का आरोप लगाया. साथ ही सपा प्रत्याशियों ने भाजपा के लोगों पर सपा विधानसभा अध्यक्ष राम सुरेश यादव को मारने के लिए दौड़ाने का आरोप भी लगाया.

ये भी पढ़े- UP Nikay Chunav 2023: “अब माफिया सीना तान कर नहीं, सिर झुका कर चलते हैं…”, चुनाव प्रचार में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

इस दौरान एक घर में सपा अध्यक्ष के छिपने की सूचना पर थानाध्यक्ष ने घर का दरवाजा खुलवाया और राम सुरेश से पूछताछ करने लगे. आरोप है कि किसी ने थानाध्यक्ष के ऊपर पीछे से कुछ रुपये फेंके और आरोप लगाया कि यह पैसा सपा वालो ने बांटा है. इस पर थानाध्यक्ष राम सुरेश, श्याम बिहारी वैश्य व छोटू पासवान को पूछताछ के लिए साथ लेकर थाने चले गए. इसकी सूचना मिलने पर सपा समर्थकों थाने पर पहुंचकर घेराव कर दिया और जमकर हंगामा काटा.

सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार ओझा व रमेश गौतम भी पहुँच गए. इसी बीच फ्लाइंग स्काट दल के मजिस्ट्रेट नागेंद्र तिवारी ने उपस्थित लोगों से जानकारी ली और मौके की चश्मदीद महिलाओं के बयान दर्ज कर थाने लाये गए व्यक्ति को छोड़ने को कहा. पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद लाये गए राम सुरेश सहित अन्य को छोड़ दिया, तब जाकर सपा समर्थक वापस गए.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago