देश

विश्व बैंक के आंकड़े प्रधानमंत्री मोदी के परिवर्तनकारी शासन की पुष्टि करते हैं: बीजेपी सांसद प्रवीन खंडेलवाल

भारत की विकास यात्रा को एक महत्वपूर्ण समर्थन देते हुए, विश्व बैंक द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि देश में बीते 11 वर्षों में अत्यंत गरीबी में उल्लेखनीय गिरावट आई है. यह कहना है दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद एवं संसद की वाणिज्य स्थायी समिति के सदस्य प्रवीन खंडेलवाल का.

विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2011–12 से 2022–23 के बीच 26.9 करोड़ लोग अत्यंत गरीबी से बाहर निकले हैं. अत्यंत गरीबी की दर 2011–12 में 27.1% से घटकर 2022–23 में मात्र 5.3% रह गई है. अत्यंत गरीबी में जीवन व्यतीत करने वाले लोगों की संख्या 344.47 मिलियन से घटकर 75.24 मिलियन हो गई है.

मोदी सरकार ने सामाजिक न्याय की दिशा में रखी मजबूत नींव

बीजेपी सांसद ने कहा कि यह आंकड़े प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2014 से अब तक की गई दूरदर्शी नीतियों, समावेशी योजनाओं और आर्थिक सुधारों का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं. लक्षित कल्याण योजनाओं, डिजिटल सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से मोदी सरकार ने गरीबी उन्मूलन और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी है.

मोदी सरकार ने वंचित वर्गों के उत्थान को दी प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि किस प्रकार मोदी सरकार ने समाज के सबसे वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी है.

ये भी पढ़ें- 11 Years of Modi Government: महिला सशक्तिकरण में मोदी सरकार की इन योजनाओं ने निभाई अहम भूमिका, 11 साल में बदल गई तकदीर

ये आंकड़े आर्थिक सशक्तिकरण के हैं प्रतीक

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि यह गिरावट केवल एक सांख्यिकीय उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह आशा, गरिमा और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. यह भारत को विकसित राष्ट्र (विकसित भारत) बनाने की दिशा में हमारे दृढ़ संकल्प को भी दोहराता है.

यह उपलब्धि इस विश्वास को मजबूत करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, बल्कि एक ऐसा राष्ट्र भी बन रहा है जहाँ गरीबों को सशक्त किया जा रहा है, जोड़े रखा जा रहा है और उनका उत्थान किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

भूख हड़ताल या जेल की मांग? सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

1 minute ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

31 minutes ago

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

41 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

42 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

1 hour ago