प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने 11 साल पूरे लिए. इन 11 सालों में देशवासियों को कई अहम योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात मिसी इसके साथ ही बहुत से विकास कार्य भी संपन्न हुए. इसी मौके पर टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने PM मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा है कि वह मोदी जी की नेतृत्व शैली की सराहना करती हैं और एक भारतीय होने के नाते प्रधानमंत्री के साथ खड़ी हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल को 11 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर हिना खान ने कहा कि आज का भारत एक “नया भारत” है, जो लगातार तरक्की कर रहा है और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है.
एक्ट्रेस ने मोदी सरकार की पारदर्शिता और मजबूत रक्षा नीतियों की प्रशंसा की. इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया, जिसे उन्होंने एक बड़ी और साहसिक कामयाबी बताया. हिना खान ने कहा, “हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन आतंकवाद को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.”
उन्होंने आगे कहा, “हम एक तरह से युद्ध की स्थिति में थे. मैं उस वक्त दूसरे देश में थी, लेकिन मुझे अपने देश में क्या हो रहा है, इसकी पूरी जानकारी थी. किसी को भी युद्ध की उम्मीद नहीं थी, सब लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, मैं भी अपने काम में व्यस्त थी. एक बात जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई, वह यह थी कि भारत की तरफ से हर जानकारी साफ-साफ और ईमानदारी से लोगों तक पहुंचाई जा रही थी. कुछ भी छिपाया नहीं जा रहा था. यही बात भारत में अच्छी है. भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है.”
हिना खान ने आगे कहा, “हर भारतीय अंदर से दुखी था. मैं भी दुखी थी. मैं कश्मीर से हूं, और मैं व्यक्तिगत रूप से इससे प्रभावित हूं. लेकिन भारत ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर चलाया, वह दुनिया के लिए नजीर है. बिना हालात बिगाड़े हमने इस ऑपरेशन को बड़े सधे और साहसिक अंदाज में अंजाम दिया. हमारे जवानों ने हर बम, खतरे और ड्रोन को हवा में ही खत्म कर दिया. एक भारतीय होने के नाते, मैं केवल इतना कहना चाहूंगी कि मैं अपने प्रधानमंत्री के साथ खड़ी हूं.”
हिना खान ने कहा कि मोदी जी के शासन में देश ने कई क्षेत्रों में बहुत तरक्की की है. उन्हें भारत की इस प्रगति पर गर्व है और देश के भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें हैं. हिना खान ने कहा, “मेरे छोटे से अनुभव के आधार पर, मुझे लगता है कि भारत अब बहुत ताकतवर बन गया है. सड़कें, इमारतें, तकनीक, अंतरिक्ष, दवाइयों, आयुष्मान भारत योजना, गरीबी कम करने, सेना और देश की अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में हम पहले से बेहतर हो गए हैं.”
एक्ट्रेस को भरोसा है कि भारत आगे चलकर एक मजबूत और पूरी तरह विकसित देश बनेगा. इसका श्रेय उन्होंने पीएम मोदी की सोच और नेतृत्व को दिया. हिना खान ने कहा, “भारत एक विकसित देश बन सकता है, और वह भी हमारे जीवनकाल में ही. सच कहूं तो, सबसे पहले ये सपना हमारे प्रधानमंत्री ने देखा था. जैसे-जैसे देश में तरक्की और सुधार हो रहे हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि हम जल्द ही एक विकसित भारत देख पाएंगे.”
बता दें, हिना खान ने 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग स्पेशल मैरिज एक्ट तहत कोर्ट मैरिज की. सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर उन्होंने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी. दोनों ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर मिले और उनकी दोस्ती आगे जाके प्यार में बदल गई.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…