manish kashyap, bjp neta
बिहार में इस साल होने वाले चुनाव से पहले ही मशहूर यू-ट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने फेसबुक लाइव पर आकर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि “मैं अब भाजपा में नहीं हूं.”
मनीष कश्यप ने पिछले साल अप्रैल में भाजपा की सदस्यता ली थी. मनीष कश्यप ने फेसबुक लाइव आकर इसकी घोषणा करते हुए कहा, “मैं अपने गांव चनपटिया गया था, कई क्षेत्रों में गया, वहां पर लोगों से बात की है, उसके बाद मैंने यह निर्णय लिया है. मुझे बिहार के लिए लड़ना है, बिहारियों के लिए लड़ना है, यहां की समस्याओं के लिए लड़ना है.”
Manish Kashyap ने आगे कहा कि पार्टी में रहकर भी मैंने बिहार की समस्याओं को उठाने की कोशिश की. अब मुझे लग रहा है कि पार्टी में रहकर मैं लोगों की आवाज को अच्छे से नहीं उठा पाऊंगा, इसलिए मैंने यह निर्णय लिया है. हालांकि इस निर्णय से कई लोग खुश भी होंगे, कई दुखी भी होंगे. इस निर्णय के लिए मुझे मजबूर किया गया. उन्होंने कहा, “कुछ नेता कहते थे कि मैं महत्वाकांक्षी हूं, लेकिन ऐसा होता तो 2024
का चुनाव लड़कर इनका खेल बिगाड़ता.”
मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने आगे कहा, “यहां रहकर मैं जब खुद की मदद नहीं कर पाया तो दूसरों की मदद क्या करता. अब निर्णय ले लिया. वैसे किसी न किसी प्लेटफॉर्म की तलाश रहेगी. यहां पर रहने का मतलब यह है कि आप उन भ्रष्टाचार पर पर्दा डालें जो आपकी आंखों के सामने आपके ही लोगों के साथ हो रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी.”
उन्होंने चुनाव लड़ने को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा, “मैं बिहार के लोगों के लिए खड़ा हूं. मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं है. मेरी लड़ाई स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए है. मैं उस कुर्सी के खिलाफ हूं, जिस पर बैठकर लोग लूट रहे हैं. आखिर गरीब कहां जाए?” उन्होंने यह वादा भी किया कि वे हमेशा मर्यादा में रहेंगे. बेतिया जिले के रहने वाले मनीष कश्यप उस समय चर्चा में आए थे, जब फर्जी वायरल वीडियो मामले में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. मनीष की पहचान एक सफल यूट्यूबर के रूप में है.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…