One Nation One Election: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने कहा कि इस विचार को लेकर संसद में एक विधेयक लाया गया है, जिस पर अब संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) विचार कर रही है. साथ ही, भाजपा इस मुद्दे पर जनता के बीच जाकर व्यापक जनजागरण अभियान चला रही है.
वाजपेयी ने बताया कि “पार्टी ने ‘एक देश, एक चुनाव’ (One Nation One Election) को लेकर निर्णय लिया था, जिसके बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई. समिति ने अपनी संस्तुतियां सरकार को सौंप दी हैं. इन्हीं सिफारिशों के आधार पर संसद में विधेयक पेश किया गया, और अब उस पर जेपीसी मंथन कर रही है.”
उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को केवल संसद तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि आम लोगों को भी इससे जोड़ने और जागरूक करने के उद्देश्य से देशभर में जन संवाद कार्यक्रम चला रही है.
यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा ‘राफेल’ लिखे खिलौने पर नींबू-मिर्च टांगने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वाजपेयी ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ नेता हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्था का मजाक बना रहे हैं. पाकिस्तान में भी नेता अपनी सेना पर विश्वास करते हैं, और यहां कुछ नेता देश की सुरक्षा को लेकर हास्य पैदा कर रहे हैं. उन्हें यह समझना चाहिए कि राफेल देश की बहन-बेटियों की मांग के सिंदूर की तरह है, उसका अपमान नहीं किया जाना चाहिए.”
उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि जब देश एक संवेदनशील और जिम्मेदार सरकार के अधीन है, तब इस तरह के मजाक से बचना चाहिए और सरकार को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देना चाहिए.
भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर बुधवार को आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर वाजपेयी ने कहा, “यह अभ्यास हर नागरिक के लिए जरूरी है. सेना अपनी तैयारी कर रही है, लेकिन किसी भी आकस्मिक स्थिति में जनता का सहयोग जरूरी होता है. मॉक ड्रिल के माध्यम से नौजवान, महिलाएं और सभी नागरिक अपना रोल समझें और अनुभव प्राप्त करें, ताकि जरूरत पड़ने पर सरकार और सेना का सहयोग कर सकें.”
ये भी पढ़ें: अब भारत का पानी देश के काम आएगा, PM Modi ने की बड़ी घोषणाएं
-भारत एक्सप्रेस
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…