देश

बैंकॉक से मास्को जा रही रसियन फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, प्लेन में करीब 400 यात्री थे मौजूद

बैंकाक से मास्को जाने वाली एक फ्लाइट की मंगलवार शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. लैंडिंग के पीछे की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है. इस दौरान समय रहते दमकल विभाग को सूचित किया गया. जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर एयरपोर्ट पहुंच गई.

इस दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की हरसंभव तैयारियां की गई थी. सुरक्षा से लेकर एयरपोर्ट कर्मियों को भी अलर्ट पर रखा गया था. सभी को निर्देश दिए गए थे कि किसी भी स्थिति में निर्देशों का पालन करें. राहत की बात रही कि प्लेन ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली.

एयरपोर्ट पर की गई पूरी सुरक्षा व्यवस्था

दमकल विभाग को मंगलवार शाम 4.25 बजे सूचना दी गई. इसके बाद फौरन तीन गाड़ियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भेजा गया. दमकल विभाग के मुताबिक, फ्लाइट को तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह फ्लाइट बैंकॉक से मास्को जा रही थी. राहत की बात रही कि फ्लाइट सफलतापूर्वक एयरपोर्ट पर लैंड हो गई.

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट रशियन एयरलाइन की कंपनी एयरोफ्लोट की थी. एयरोफ्लोट के प्लेन (बोइंग 777-300 ईआर) की केबिन से धुआं उठने की बात कही गई थी, जिसके बाद करीब 3.50 बजे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. प्लेन में करीब 400 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है. प्लेन के लैंड करने के बाद उसकी चेकिंग की गई और यात्रियों को भी नीचे उतार दिया गया. इस दौरान यात्रियों का खास ख्याल रखा गया.

21 अप्रैल को भी हुई थी ऐसी ही एक घटना

बता दें कि इससे पहले 21 अप्रैल को साउदिया एयरलाइंस के एक विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी. बताया गया था कि विमान के टायर में खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया. इसे एटीएस की निगरानी में अंजाम दिया गया और प्लेन को रनवे पर लैंड कराने में सफलता मिली.

ये भी पढ़ें: अब भारत का पानी देश के काम आएगा, PM Modi ने की बड़ी घोषणाएं

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

5 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

7 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

18 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

31 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

40 minutes ago