देश

BJP का मिशन बंगाल: 5000 KM, 9 यात्राएं, 63 रैलियां, 282 सभाएं और 100 दिग्गज; क्या है ‘परिवर्तन यात्रा’ का पूरा मास्टरप्लान?

BJP Parivartan Yatra In West Bengal: पश्चिम बंगाल के सियासी रण में एक बार फिर ‘खेला’ शुरू होने वाला है. विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने से ठीक पहले, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ममता बनर्जी के अभेद्य किले को भेदने के लिए अपना सबसे बड़ा दांव ‘परिवर्तन यात्रा’ के रूप में चल दिया है. कलकत्ता हाई कोर्ट की चौखट से गुजरी इस यात्रा को कानूनी हरी झंडी तो मिल गई है, लेकिन कुछ सख्त पहरों के साथ. आइए, इस रणनीतिक ‘एक्सप्लेनर’ के जरिए डिकोड करते हैं बीजेपी की इस ‘परिवर्तन यात्रा’ का पूरा A to Z मास्टरप्लान

‘परिवर्तन यात्रा’ 5000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इसमें 294 विधानसभा सीटें और 1 करोड़ मतदाताओं तक सीधे पहुंचने का ‘मेगा-प्लान’ तैयार किया गया है. यह सिर्फ एक चुनावी अभियान नहीं बल्कि बंगाल की सत्ता पलटने की एक आक्रामक रणनीति है.

इजाजत मिली, लेकिन शर्तों के साथ (Calcutta High Court On BJP Parivartan Yatra)

बीजेपी ने अपनी इस महत्वाकांक्षी यात्रा के लिए 1 से 3 मार्च तक की अनुमति मांगी थी, लेकिन कलकत्ता हाई कोर्ट की जस्टिस शुभ्रा घोष की सिंगल बेंच ने इसे आंशिक रूप से ही मंजूरी दी है. अदालत ने कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ सख्त शर्तें लगाई हैं.

  • यात्रा केवल 1 और 2 मार्च को निकाली जा सकेगी
  • 3 और 4 मार्च को होली के चलते यात्रा पर ब्रेक रहेगा
  • जुलूस केवल दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच ही निकाला जा सकेगा
  • यात्रा में अधिकतम 1,000 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति दी गई है
  • बीजेपी को पहले ही कोर्ट को एक विस्तृत लिस्ट सौंपनी पड़ी है, जिसमें जिले, स्थान और तारीख का पूरा ब्योरा दर्ज है

नंबरों के आईने में ‘परिवर्तन यात्रा’ (BJP Parivartan Yatra Explained)

बीजेपी ने इस यात्रा को एक ‘माइक्रो-लेवल’ चुनावी मैनेजमेंट की तरह डिजाइन किया है. इसका उद्देश्य केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि हर बूथ तक पहुंचना है.

  • 9 यात्राएं: पूरे प्रदेश को कवर करने के लिए एक साथ 9 अलग-अलग परिवर्तन यात्राएं शुरू होंगी
  • 5,000 किलोमीटर: यह यात्राएं बंगाल के चप्पे-चप्पे से गुजरते हुए कुल 5,000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी
  • 230+ विधानसभाएं: पार्टी का लक्ष्य बंगाल की 294 में से 230 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों से सीधे तौर पर गुजरना है
  • जनसभाओं का जाल: इस दौरान 63 बड़ी पब्लिक मीटिंग्स (रैलियां) और 282 छोटी नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि स्थानीय मुद्दों को भुनाया जा सके

चेहरे और मोर्चे: कौन, कहां से करेगा अगुवाई? (BJP Plan For Parivartan Yatra)

बीजेपी ने अपने 100 से ज्यादा केंद्रीय और राज्य स्तर के दिग्गजों को इस यात्रा का नेतृत्व सौंपा है. चुनावी रणनीति के तहत हर बड़े नेता को एक खास इलाका दिया गया है.

पहला चरण

  • अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री): दक्षिण 24 परगना के रायदिघी से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे.
  • जे.पी. नड्डा (केंद्रीय मंत्री): नादिया के कृष्णानगर से मोर्चे की शुरुआत करेंगे.
  • धर्मेंद्र प्रधान: खड़गपुर के गरबेटा से यात्रा का नेतृत्व करेंगे.
  • नितिन नवीन (बीजेपी के वरिष्ठ नेता): कूच बिहार से इस अभियान की अगुवाई करेंगे.

दूसरा चरण

  • राजनाथ सिंह: हावड़ा और सबसे संवेदनशील माने जाने वाले ‘संदेशखाली’ इलाके से यात्रा की शुरुआत करेंगे.
  • अन्नपूर्णा देवी: केंद्रीय मंत्री आसनसोल के कुल्टी से यात्रा शुरू करेंगी.
  • देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र के CM): बीरभूम के जसन इलाके से नेतृत्व करेंगे.

किन मुद्दों पर होगा प्रहार? (PM Modi Parivartan Yatra)

इस 5000 किलोमीटर की यात्रा का मुख्य नैरेटिव (विमर्श) पूरी तरह से टीएमसी सरकार को घेरने पर केंद्रित होगा. बीजेपी का मुख्य लक्ष्य राज्य में अवैध घुसपैठ और सत्ताधारी दल से जुड़े घोटालों को जनता के सामने उजागर करना है. नुक्कड़ सभाओं के जरिए पार्टी इन राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय मुद्दों को सीधे आम वोटर के दरवाजे तक ले जाएगी.

ये भी पढ़ें: JNU में ‘जंगी हालात’: सस्पेंशन पर आधी रात को संग्राम, VC का फूंका पुतला; ‘भारत बंद’ का ऐलान

ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर होगा ‘फाइनल शोडाउन’

धूल भरी सड़कों, संकरी गलियों और 230 से ज्यादा विधानसभाओं को मथने के बाद, बीजेपी की इस ‘परिवर्तन यात्रा’ का कारवां कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर आकर रुकेगा. इस समापन समारोह में पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. यह महज एक यात्रा का अंत नहीं होगा, बल्कि बंगाल के चुनावी इतिहास में एक निर्णायक मोड़ साबित होगा. सवाल यह नहीं है कि बीजेपी 5000 किलोमीटर चल पाएगी या नहीं, बड़ा सवाल यह है कि क्या यह ‘परिवर्तन यात्रा’ वाकई बंगाल की सत्ता में कोई ‘परिवर्तन’ ला पाएगी?

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

23 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

23 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

39 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

40 minutes ago