रिपोर्ट-रवि
PIA balloon found in Jammu security alert: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी आर्मी अपना एक फाइटर जेट तक भारत की सीमा में नहीं घुसा पाई थी. पाकिस्तान के बुजदिल आर्मी चीफ मुनीर की यह हताशा बॉर्डर पर ओछी हरकतों के जरिए सामने आती रहती है. इस कड़ी में अब जम्मू में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) लिखा एक गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. गुब्बारा जम्मू के फालैन मंडल इलाके में मिला, जिस पर इंग्लिश और उर्दू में PIA लिखा हुआ था. पुलिस ने इसे तुरंत जब्त कर लिया है. इस प्रकार की यह कोई पहली घटना नहीं है बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से लगातार पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की खबरे सामने आ रही हैं.
इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया. सैनिकों ने उस पर कुछ राउंड फायरिंग की, लेकिन अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) को नीचे नहीं उतारा जा सका. अधिकारी ने बताया कि ड्रोन बाद में गुलपुर के सिरियां गांव की ओर बढ़ा और कथित तौर पर LoC के दूसरी तरफ घुस गया. सेक्टर में निगरानी बढ़ा दी गई है. इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई हथियार या नारकोटिक्स एयरड्रॉप तो नहीं हुआ है.
पिछले हफ्ते सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भी इस तरीके का गुब्बारा मिल था. रामगढ़ के अबताल इलाके में स्थानीय लोगों को एयरोप्लेन के आकार जैसा एक अजीब-सा गुब्बारा दिखाई दिया. इस गुब्बारे पर बड़े अक्षरों में PIA यानी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा था, साथ ही उर्दू में भी कुछ शब्द दर्ज थे. सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह का गुब्बारा मिलना स्थानीय ग्रामीणों के लिए चौंकाने वाला था. देखते ही देखते यह खबर गांव में फैल गई और लोग मौके पर जमा होने लगे.
यह भी पढ़ें: AI कंटेंट पर अब लेबल अनिवार्य! नए IT नियम लागू, जानें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए क्या बदला?
इस महीने की शुरुआत में 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर पुलिस और बीएसएफ ने जॉइंट ऑपरेशन में RS पुरा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास लगभग 40 करोड़ रुपये कीमत का लगभग 6 किलो नारकोटिक्स बरामद किया था. यह नशीला पदार्थ ड्रोन से गिराया गया था. इन घटनाओं से साफ है कि पाकिस्तान नए-नए तरीकों से घुसपैठ, नशीले पदार्थों की तस्करी और अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…