बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी मंत्रियों को पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार के कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए अपने-अपने मंत्रालय की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा देने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, सूचना और प्रसारण मंत्रालय को 2014 से पहले की स्थिति की तुलना आज के समय से करने वाली पुस्तिका तैयार करने का काम सौंपा गया है.
भाजपा ने 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इन प्रयासों के तहत विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में अग्रसर है.
इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रयासरत है.
ये भी पढ़ें: NDA से 17 महिला कैडेट्स हुई पास, राज्यपाल विजय कुमार सिंह ने कहा, ‘यह नारी शक्ति का प्रतीक है’
-भारत एक्सप्रेस
Chakki Chalanasana yoga benefits digestion health: रोज पांच मिनट चक्की चालनासन करने से पाचन मजबूत…
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 16 से 18 नवंबर तक भारत दौरे पर आ रहे…
Ramayana ने दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 71.24 करोड़…
अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय लाभार्थियों को…
अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…