देश

दो साल के अंदर POK में भव्य श्री राम मंदिर बनेगा और कथा भी सुनाएंगे: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि दो साल के अंदर पीओके मिलेगा और वहां पर भव्य श्री राम मंदिर बनाएंगे और कथा भी सुनाएंगे.

इसके साथ ही जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने पर भी जवाब दिया.

सवाल :- मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं, कैसा कामकाज लगा आपको?

जवाब :- मोदी सरकार ने 11 साल में अच्छा काम किया है, भारत की अर्थव्यवस्था पांचवे से चौथे नंबर पर आ गई. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया, ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दिलाई गई, जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश बना. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान की कमर टूट गई. पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकाने और एयरबेस को नष्ट किया गया. मोदी सरकार के आने के बाद हमारा देश इतना सबल हो चुका है कि कोई हमें आंख उठाकर नहीं देख सकता है.

सवाल :- नरेंद्र मोदी कब तक देश के प्रधानमंत्री रहेंगे?

जवाब :- जब तक वो चाहेंगे.

सवाल :- यूपी के कई जिलों में ठाकुर बनाम दलित के झगड़े हो रहे हैं? इसकी क्या वजह लगती है आपको?

जवाब :- ये अच्छा नहीं है और सबको मिलकर साथ रहना चाहिए.

सवाल :- राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाल दिया है. उनकी कुछ कथित तस्वीरें सामने आ गई थीं, किसी लड़की से शादी की. क्या ये ठीक है?

जवाब :- ये ठीक नहीं है.

सवाल :- बिहार चुनाव को लेकर आपकी क्या भविष्यवाणी है?

जवाब :- राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार आएगी.

सवाल :- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का क्या राजनीतिक भविष्य देखते हैं आप?

जवाब :- अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक भविष्य बहुत अच्छा नहीं है.

सवाल :- आपने आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी से दक्षिणा में पीओके मांगा है? इस पर क्या कहेंगे?

जवाब :- मैंने उनसे दक्षिणा मांगी है, दो साल के अंदर पीओके मिलेगा. हम पीओके में भव्य श्री राम मंदिर बनाएंगे और वहां कथा भी सुनाएंगे.

सवाल :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठा रहे हैं. भारत के गिराए गए राफेल की जानकारी मांग रहे हैं. क्या ये सही है?

जवाब :- ये बिल्कुल सही नहीं है.

सवाल :- क्या शशि थरूर को बीजेपी ज्वाइन कर लेनी चाहिए?

जवाब :- शशि थरूर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, उनकी मर्जी है कि वह बीजेपी में शामिल हो या नहीं.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने BJP की बड़ी योजना, विश्व पर्यावरण दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago