देश

BJP President Election: निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुने गए नितिन नबीन, किसी अन्य उम्मीदवार ने नहीं किया नामांकन

BJP New President: दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल चुका है. नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने आज (19 जनवरी)  दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था. इसके बाद भाजपा अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया. इससे स्पष्ट है कि भाजपा को अपना 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रूप में मिल चुका है. हालांकि, पार्टी की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है.

कौन हैं नितिन नबीन? (Who is Nitin Nabin)

बिहार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्य कर रहे नितिन नबीन को राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी दी गई है. नितिन नबीन के पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के मजबूत नेता थे. उनके निधन के बाद जब उपचुनाव हुआ, तब जनता ने उसी परिवार के बेटे पर भरोसा जताया. यही वह क्षण था जहां नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा शुरू हुई. उसके बाद जो हुआ, वह बिहार की राजनीति का एक चमकता हुआ अध्याय बन गया. बांकीपुर सीट से वह लगातार चार बार चुनाव जीते. उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें बिहार सरकार में मंत्री चुना गया.

45 वर्षीय नितिन नबीन कायस्थ जाति से आते हैं. उन्होंने 26 साल की उम्र में विधायक पद हासिल कर लिया था. जिसके बाद से उनकी मजबूती संगठन और जनता के बीच बढ़ती गई. नितिन नबीन ने 2006 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता. इसके बाद वे 2010, 2015 और 2020 में भी लगातार विधायक चुने गए. 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा को हराया था.


ये भी पढ़ें: नितिन नबीन को थाली में सजाकर मिलेंगी ये 11 चुनौतियां! क्या इनसे पार पाएंगे बिहारी बाबू?


युवा मोर्चा से राष्ट्रीय जिम्मेदारियों तक

नितिन नबीन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई है. संगठन में उनकी कार्यशैली और समर्पण को लगातार सराहा गया है.

छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी रह चुके

नितिन नबीन छत्तीसगढ़ से चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं. छत्तीसगढ़ में उन्होंने संगठन विस्तार, चुनावी तैयारी और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय में उनकी भूमिका को अहम माना गया था. 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी के चुनाव प्रभारी का पद भी संभाला है. साथ ही उन्होंने बीजेपी को छत्तीसगढ़ की सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

20 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

27 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

29 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

33 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

36 minutes ago