देश

बीजेपी ने बदला ताना-बाना: नितिन नबीन ने 24 दिग्गजों को सौंपी नई कमान, क्यों है नई लिस्ट से हलचल?

विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन स्तर पर एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विभिन्न राज्यों में सांगठनिक नियुक्तियों की एक सूची जारी की है. इसके तहत राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), प्रदेश महामंत्री (संगठन) और विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों के रूप में 24 वरिष्ठ नेताओं को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.

तीन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

शिवप्रकाश: इन्हें राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके तहत वे आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा जैसे अहम राज्यों का कामकाज संभालेंगे. इनका केंद्र मुंबई रहेगा.

सौदान सिंह: इन्हें भी राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है और इनके जिम्मे बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य हैं. इनका केंद्र भुवनेश्वर रहेगा.

वी. सतीश: इन्हें पार्टी के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चों के संगठनात्मक मामलों के साथ-साथ संसद कार्यालय के प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है.

संगठन महामंत्रियों के बड़े बदलाव

चुनावी राज्यों और अन्य क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए कई प्रदेशों में संगठन महामंत्रियों के चेहरे बदले गए हैं.

  • धर्मपाल: उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे (केंद्र – लखनऊ).
  • पवन राणा: इन्हें दिल्ली और हरियाणा की संयुक्त जिम्मेदारी दी गई है.
  • कर्मवीर: इन्हें छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है.
  • चंद्रशेखर: इन्हें मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
  • अमिताभ चक्रवर्ती: पश्चिम बंगाल में संगठन की कमान संभालेंगे.
देखें 24 नेताओं की पूरी लिस्ट
शिवप्रकाश राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा (केंद्र: मुंबई)
सौदान सिंह राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल (केंद्र: भुवनेश्वर)
वी. सतीश संगठक एससी, एसटी मोर्चा, संसदीय कार्यालय (केंद्र: दिल्ली)
नागेन्द्र संगठक वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्क (केंद्र: दिल्ली)
अजय जामवाल प्रदेश महामंत्री (संगठन) महाराष्ट्र (केंद्र: मुंबई)
सतीश धोंड प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र जनजाति संपर्क
मधुकर प्रदेश महामंत्री (संगठन) आंध्र प्रदेश, तेलंगाना (केंद्र: हैदराबाद)
दशरथ प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) तेलंगाना (केंद्र: वारंगल)
रवींद्र राजू प्रदेश महामंत्री (संगठन) असम, त्रिपुरा, कार्यालय निर्माण (केंद्र: गुवाहाटी)
भीखूभाई दलसानिया प्रदेश महामंत्री (संगठन) बिहार (केंद्र: पटना)
पवन साई प्रदेश महामंत्री (संगठन) झारखंड (केंद्र: रांची)
सिद्धार्थन प्रदेश महामंत्री (संगठन) हिमाचल प्रदेश (केंद्र: शिमला)
रत्नाकर प्रदेश महामंत्री (संगठन) गुजरात, दादरा नगर हवेली & दमन एवं दीव (केंद्र: अहमदाबाद)
अरुण बिन्नाडी प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) गुजरात (केंद्र: राजकोट)
फणीन्द्रनाथ शर्मा प्रदेश महामंत्री (संगठन) उत्तराखंड (केंद्र: देहरादून)
पवन राणा प्रदेश महामंत्री (संगठन) दिल्ली, हरियाणा (केंद्र: दिल्ली)
कर्मवीर प्रदेश महामंत्री (संगठन) छत्तीसगढ़ (केंद्र: रायपुर)
चन्द्रशेखर प्रदेश महामंत्री (संगठन) मध्य प्रदेश (केंद्र: भोपाल)
मानस मोहंती प्रदेश महामंत्री (संगठन) ओडिशा (केंद्र: भुवनेश्वर)
मंत्री श्रीनिवासुलु प्रदेश महामंत्री (संगठन) पंजाब, चंडीगढ़ (केंद्र: चंडीगढ़)
धर्मपाल प्रदेश महामंत्री (संगठन) उत्तर प्रदेश (केंद्र: लखनऊ)
अमिताभ चक्रवर्ती प्रदेश महामंत्री (संगठन) पश्चिम बंगाल (केंद्र: कोलकाता)
अभय गिरी संगठक ब्रज क्षेत्र (केंद्र: आगरा)
अनंत नारायण मिश्र संगठक भागलपुर, पूर्णिया, कोसी क्षेत्र (केंद्र: पूर्णिया)

ये भी पढ़ें: ‘पीछा किया, गालियां दीं, गाड़ी में खींचा और…’, मुखर्जी नगर की कार नंबर DL11CF4447 का खुला राज

इसके अलावा पवन साय को छत्तीसगढ़ से हटाकर झारखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है, जबकि अजय जामवाल को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी ने आगामी चुनावों और क्षेत्रीय रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा सांगठनिक फेरबदल किया है, जिससे प्रशासनिक और चुनावी दोनों मोर्चों पर पार्टी को और अधिक धार मिल सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘तुरंत इस्तीफा दें ज्ञानेश कुमार, CEC को बचाने में जुटी सरकार’, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

Rahul Gandhi Press Conference: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार और…

7 minutes ago

क्या होता है करेंसी चेस्ट, जिससे आपकी जेब में पहुंच रहे फर्जी नोट?

सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट से ₹17.29 करोड़ और मेरठ एक्सिस बैंक से ₹4.63 लाख के…

23 minutes ago

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर किया हमला, बोले- 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट चोरी हुई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और…

24 minutes ago

सांसद महुआ मोइत्रा का CEC ज्ञानेश कुमार पर फूटा गुस्सा, कहा- बिना सहमति के लिए गए फैसले, दर्ज कराई शिकायत

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद मार्ग पुलिस…

59 minutes ago