Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘पीछा किया, गालियां दीं, गाड़ी में खींचा और…’, मुखर्जी नगर की कार नंबर DL11CF4447 का खुला राज

Mukherjee Nagar Harassment: दिल्ली के मशहूर कोचिंग हब मुखर्जी नगर इलाके में एक छात्रा के साथ सनसनीखेज मामला सामने आया है. वायरल वीडियो और पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार मालिक तक पहुंच बनाई है और आरोपियों को बाउंड डाउन कर लिया है.

delhi-mukherjee-nagar-student-harassment-safari-car-fir-bns

Mukherjee Nagar Harassment: देश की राजधानी दिल्ली के कोचिंग हब कहे जाने वाले मुखर्जी नगर इलाके से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां सिविल सेवा की तैयारी करने वाली एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक सफारी गाड़ी में सवार कुछ शोहदों ने पहले उस पर भद्दे कमेंट्स किए, गालियां दीं और फिर उसका पीछा करते हुए उसे जबरन गाड़ी में खींचने का प्रयास किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

रात के वक्त हकीकत पार्क के पास हुई घटना (Mukherjee Nagar student harassment case)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात 23 और 24 सितंबर की दरमियानी रात करीब 9:30 बजे हकीकत पार्क के पास की है. पीड़िता ने इस मामले में थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. घटना के विरोध में पीड़ित छात्राओं ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो जारी किया, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की डीसीपी आकांक्षा यादव की टीम ने तुरंत तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उस संदिग्ध सफारी कार (नंबर: DL11CF4447) की पहचान कर ली. पुलिस जांच में यह सामने आया कि घटना के वक्त गाड़ी अनिल कुमार का बेटा नमन चला रहा था और उसके साथ दो-तीन अन्य लोग भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के मंत्री ने ही निकाल दी उनकी हवा, UNGA में भारत-पाक पर क्या बोल गए रुबियो?

BNS की सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज (Women Safety Mukherjee Nagar)

मुखर्जी नगर थाने में इस मामले में एफआईआर संख्या 390/26 दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बेहद गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की है.

  • धारा 78: यह पीछा करने यानी स्टॉकिंग (Stalking) के अपराध से जुड़ी है.
  • धारा 79: यह किसी महिला की लज्जा का अनादर करने के उद्देश्य से कहे गए अपमानजनक शब्दों या इशारों से संबंधित है.
  • धारा 3(5): यह ‘समान आशय’ (Common Intention) से जुड़ी है, जिसके तहत यदि कई लोग मिलकर किसी अपराध को अंजाम देते हैं, तो हर व्यक्ति उस अपराध के लिए बराबर का जिम्मेदार माना जाता है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाउंड डाउन (पाबंद) कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उस रात उनके साथ और कौन-कौन लोग मौजूद थे. इस घटना के बाद से मुखर्जी नगर इलाके में रहने वाले छात्रों और छात्राओं में सुरक्षा को लेकर भारी रोष देखा जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital