देश

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी की पहल, एक महीने तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में एक महीने तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने जा रही है. यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा. पार्टी ने इसे सेवा, समाज कल्याण और लोगों से सीधे जुड़ने वाली गतिविधियों से जोड़ने की तैयारी की है.

भाजपा के मुताबिक, इस अभियान का एक अहम मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर को सेवा कार्यों के जरिए याद करना है. इसके लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आम लोगों की भागीदारी पर खास जोर रहेगा.

वाडनगर और काशी से निकलेगा जनसंपर्क अभियान

अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की जन्मभूमि वाडनगर और उनकी कर्मभूमि काशी यानी वाराणसी को विशेष रूप से जोड़ा गया है. इन दोनों जगहों से विशेष जनसंपर्क यात्राएं निकाली जाएंगी. इन यात्राओं में शामिल टीमें देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचेंगी और लोगों के साथ संवाद करेंगी.

भाजपा ने वाडनगर से काशी तक होने वाली यात्रा को लेकर भी विस्तृत योजना तैयार की है. इसके अलावा देश में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक अलग-अलग दिशाओं में रैलियां और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है.

रक्तदान से लेकर स्वास्थ्य शिविर तक होंगे कार्यक्रम

एक महीने के इस अभियान में सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि कई सामाजिक और जनसेवा से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे. इनमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य जांच शिविर प्रमुख हैं.

आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करने के लिए भी कार्यक्रम होंगे. बच्चों और युवाओं को जोड़ने के लिए चित्रकला प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और ‘नमो सेवा गाथा’ जैसे आयोजन किए जाएंगे.

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों तक सीधे पहुंच बनाने के लिए विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे. वहीं, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘राष्ट्रीय युवा पहल चुनौती’ समेत कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं.

इन तीन तारीखों पर रहेगा खास फोकस

भाजपा ने अभियान के दौरान तीन तारीखों को विशेष महत्व दिया है. पहली तारीख 17 सितंबर है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. दूसरी तारीख 2 अक्टूबर है, जब महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी. तीसरी अहम तारीख 7 अक्टूबर है. भाजपा के अनुसार, इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे हुए थे.

इन तीनों मौकों पर विशेष सेवा और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पार्टी की कोशिश है कि अभियान को केवल एक आयोजन तक सीमित न रखते हुए पूरे महीने लोगों के बीच सक्रिय गतिविधियों के रूप में चलाया जाए.

दिल्ली में सरकार और भाजपा मिलकर चलाएंगे अभियान

राजधानी दिल्ली में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को दिल्ली सरकार और दिल्ली भाजपा के संयुक्त प्रयास से आगे बढ़ाया जाएगा. इस संबंध में आयोजित बैठक में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में अभियान की रूपरेखा सामने रखी गई.

दिल्ली में अभियान के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर रहेगा. इसके साथ ही अलग-अलग इलाकों में सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन गतिविधियों से जुड़ सकें.

यह भी पढ़ें: ‘शहबाज के सामने खुली PAK की पोल…!’ SCO के मंच पर पीएम मोदी ने आतंकवाद की कैसे उड़ाई धज्जियां?’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

21 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago