देश

BJP की एक ऐसी बड़ी गलती! पार्टी के नेता ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया में किरकिरी के बाद; किया बदलाव

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. पार्टी ने 25 जून को अपने नए प्रदेश संगठन की घोषणा की, लेकिन इस प्रेस नोट में हुई एक बड़ी टाइपिंग गलती अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है.

दरअसल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को प्रदेश संगठन की नई टीम का ऐलान किया. इस सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चों के अध्यक्षों सहित कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नाम शामिल किए गए. आमतौर पर ऐसी नियुक्तियों की जानकारी पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रेस नोट के माध्यम से साझा की जाती है, लेकिन इस बार यही प्रेस रिलीज पार्टी के लिए असहज स्थिति का कारण बन गई.

BJP की गलती आई सामने

प्रेस नोट में एक जगह ‘भारतीय जनता पार्टी’ की जगह ‘भारतीय जानता पार्टी’ लिखा गया. यह मामूली दिखने वाली टाइपिंग गलती अब राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. इसको लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी महत्वपूर्ण घोषणा जारी करने से पहले दस्तावेज की जांच क्यों नहीं की गई.

पूर्व विधायक ने खोली पोल

इस गलती को सबसे पहले बीजेपी के ही पूर्व विधायक रूप चौधरी ने सार्वजनिक रूप से उठाया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रेस रिलीज का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इस त्रुटि की ओर ध्यान आकर्षित किया. उनकी पोस्ट के बाद यह मामला तेजी से वायरल होने लगा और कई यूजर्स ने भी इस पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे केवल मानवीय भूल बताया, जबकि कई यूजर्स ने सवाल किया कि करोड़ों कार्यकर्ताओं वाली पार्टी के आधिकारिक दस्तावेज में ऐसी गलती कैसे रह गई. विपक्षी दलों के समर्थकों ने भी इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए तंज कसना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा- बड़े लोगों को बचाया जा रहा, राम मंदिर चंदा चोरी मामले को बताया ‘महापाप’

क्या बोले राजनीतिक विश्लेषक?

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए आधिकारिक प्रेस रिलीज उसकी विश्वसनीयता और पेशेवर कार्यशैली का प्रतीक होती है. ऐसे में दस्तावेज में इस तरह की त्रुटियां संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर सकती हैं. हालांकि, कई विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि डिजिटल दौर में टाइपिंग की गलतियां होना असामान्य नहीं है, लेकिन सार्वजनिक दस्तावेज जारी करने से पहले उनका सावधानीपूर्वक प्रूफरीड किया जाना चाहिए.

फिलहाल इस पूरे मामले पर बीजेपी उत्तर प्रदेश की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इसको लेकर यह भी स्पष्ट नहीं है कि संबंधित प्रेस रिलीज को बाद में संशोधित किया गया या नहीं. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके स्क्रीनशॉट के चलते यह गलती अब व्यापक चर्चा का विषय बन चुकी है.

एक छोटी सी टाइपिंग त्रुटि ने बीजेपी की नई प्रदेश टीम की घोषणा से ज्यादा सुर्खियां बटोर ली हैं. अब देखना होगा कि पार्टी इस मामले पर कोई स्पष्टीकरण देती है या इसे केवल मानवीय भूल मानकर आगे बढ़ जाती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Muchkund Rai

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

32 minutes ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

34 minutes ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

35 minutes ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

53 minutes ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

54 minutes ago

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में संभाली संगठन की कमान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा…

1 hour ago