नूंह में ईद की नमाज के बाद दो पक्ष आपस में भिड़े
हरियाणा के नूंह जिले के बिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तिरवाड़ा में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. इस झगड़े की एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. झगड़े के बाद दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. वही झगड़े की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची और मामले को शांत कराया गया. फिलहाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करा दिया है. मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है. झगड़ा आगे न बढ़े इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है.
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे एक पक्ष के लोग ईदगाह में नमाज पढ़ कर घर जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई. जिसमें दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल गए और दोनों और से जमकर लाठी डंडे चले. उक्त लोगों लोगों को झगड़ा करने के लिए एक गेहूं का खेत मिल गया. जिसमें दोनों पक्षों ने खुलकर एक दूसरे पर लाठियां बरसाई. इस झगड़े की वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शुरू किया बटोर रही है. लोग कह रहे हैं कि मुसलमान का सबसे बड़ा त्योहार ईद है. जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. लेकिन गांव तिरवाडा में उक्त लोग ईद वाले दिन भी नहीं चुके.
ग्रामीणों के मुताबिक झगड़ा करने वालों में एक गुट साजिद है, तो वहीं दूसरा गुट राशिद है. साजिद गुट के करीब 11 लोग घायल 5 बताए जा रहे है, वहीं राशिद गुट के भी करीब 7 लोग घायल हुए. झगड़े की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी वैसे ही गांव में पुन्हाना सदर थाना, शहर थाना और बिछौर थाना की पुलिस पहुंच गई और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला. कुछ देर बाद पुलिस ने झगड़े को शांत करा दिया. इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जिनमें से कुछ लोगों को आगे रेफर कर दिया गया तो वहीं कुछ लोगों का इलाज पुन्हाना के अस्पताल में हुआ.
दोनों पक्षों के झगड़े में घायल हुए लोगों को जब अस्पताल में भर्ती किया गया तो वहां भी पुलिस बल को तैनात किया गया, ताकि अस्पताल में झगड़ा नहीं हो सके. पुन्हाना शहर थाना प्रभारी भरत ने बताया कि झगड़े की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे हैं. जिसके बाद दोनों पक्षों से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया. अस्पताल में कोई झगड़ा ना हो इसके लिए हम सुरक्षा की दृष्टि से यहां तैनात हैं. बाकी इस मामले में कार्रवाई बिछोर थाना पुलिस करेगी. फिलहाल मामले को शांत कर दिया गया है.
ओम प्रकाश राय
-भारत एक्सप्रेस
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…