नूंह में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, खेतों में जमकर चले लाठी डंडे, दोनों तरफ से कई लोग घायल, पुलिस बल तैनात
हरियाणा के नूंह में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए. इसमें दोनों पक्षों के 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. वहीं पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.







