Kapil Sharma Upcoming Movie: अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ‘किस किस को प्यार करूं’ के बाद अब ‘किस किसको प्यार करूं 2’ लेकर आ रहे हैं. ईद के मौके पर अभिनेता ने अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया, जिसमें ‘कॉमेडी किंग’ दूल्हे के लिबास में नजर आए.
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का पोस्टर शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कैप्शन में लिखा, “ईद मुबारक दोस्तों, KKPK2.” वहीं, शेयर किए गए पोस्टर में कपिल दूल्हा के रूप में नजर आए. वह सिर पर सेहरा लगाए दिखे और उनके चेहरे पर हैरत के भाव हैं.
कपिल शर्मा के साथ पोस्टर में घूंघट काढ़े दुल्हन भी है. कपिल शर्मा और मनजोत सिंह स्टारर फिल्म के साथ कपिल शर्मा कॉमेडी की दुनिया में वापस ले जाने के लिए तैयार हैं. अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में तैयार ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया है.
फिल्म की पहली किस्त ‘किस किस को प्यार करूं’ साल 2015 में रिलीज हुई थी. अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म में कपिल शर्मा के साथ अरबाज खान, मंजरी फडनवीस, सिमरन कौर मुंडी, एली अवराम, वरुण शर्मा, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना और मनोज जोशी अहम भूमिकाओं में हैं.
‘कॉमेडी किंग’ के नाम से मशहूर कपिल शर्मा कॉमेडी के साथ ही अभिनय जगत में भी अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं. साल 2015 में शुरुआत के बाद वे ‘फिरंगी’ और ‘ज्विगाटो’ में भी नजर आए थे. कपिल बेहतरीन गायक भी हैं
ये भी पढ़े ‘सिकंदर’ की रिलीज पर Sunny Deol ने सलमान खान को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘चक दे फट्टे’
-भारत एक्सप्रेस
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…
24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…
24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समझदारी…