देश

बीएमसी की ‘रिश्वत वाली रेट लिस्ट’ का उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) से है सीधा कनेक्शन! 2014 से पहले हर काम के लिए बिल्डर्स को देनी पड़ती थी घूस

बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी कि बीएमसी (BMC) भारत का सबसे अमीर नागरिक निकाय है. साल 2025-26 के लिए बीएमसी ने 74427 करोड़ का बजट पेश किया था, लेकिन इसी बीएमसी में साल 2014 से पहले भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी थी, जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल था. बाकायदा, बीएमसी में बिल्डरों के लिए प्रोजेक्ट पास कराने को लेकर रिश्वत की रेट लिस्ट बनी हुई थी. इस लिस्ट में लिखा होता था कि किस मद में कितनी रिश्वत देने पर फाइल आगे बढ़ेगी.

मौजूदा सरकार से रेट लिस्ट का वास्ता नहीं

ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि 24 अक्टूबर 2014 को टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर में इस बात का जिक्र किया गया था. खबर में हेडिंग दी गई थी कि “Builders plan to meet babus, Seek cut in bribe rates’. इस खबर की कटिंग अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल कर लोग अपने मुताबिक, सरकार और  बीएमसी (BMC) को घेरते रहे हैं, पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर से रेट लिस्ट चर्चा में है. हालांकि, इसका मौजूदा सरकार और बीएमसी के मेयर से कोई वास्ता नहीं है.

सुनील प्रभु बीएमसी के मेयर थे

आपको बता दें कि अखबार की इस कटिंग को सोशल मीडिया पर शेयर कर मौजूदा सरकार और बीएमसी को ट्रोल करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ये अखबार की कटिंग उस दौरान की है, जब सुनील प्रभु बीएमसी (BMC) के मेयर थे. उस समय, वे अविभाजित शिवसेना नेता थे. अभी फिलहाल सुनील प्रभु उद्धव ठाकरे की शिवसेना पार्टी से डिंडोशी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.

यह भी पढ़ें- “क्या वे शराब का नाम ईसा मसीह या पैगंबर के नाम पर रखने की हिम्मत करेंगे?” त्रिकाल व्हिस्की के नाम को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रेडिको खेतान पर साधा निशाना

ये रेट लिस्ट जब सामने आई थी, तब महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू था. उससे पहले कांग्रेस की सरकार थी, और पृथ्वीराज चव्हाण सीएम थे. रेस्ट लिस्ट के मुताबिक, बिल्डरों को बीएमसी (BMC) से प्रोजेक्ट पास कराने के एवज में लाखों रुपये घूस देनी पड़ी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

All-Time High से आधी हुई चांदी! त्योहारी सीजन में खरीदने का सबसे बड़ा मौका, जानें अपने शहर का भाव

Sona Chandi Aaj Ka Bhav: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की…

16 minutes ago

‘डूबेगा PAK, तो पुर्तगाल में काटेंगे ऐश…!’ कंगाल पाकिस्तान में बड़ा खेल, क्यों भाग रहे सरकारी अफसर?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कथित खुलासे के मुताबिक, 2,500 से अधिक संघीय…

20 minutes ago

तुलसी सिर्फ आस्था नहीं, जीवन का आचरण हैं; जानिए क्या कहती है विष्णुकांत शास्त्री की नई पुस्तक

‘तुलसी के हिय हेरि’ विष्णुकांत शास्त्री की एक विचारपूर्ण पुस्तक है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास के…

38 minutes ago

10 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल…! CTI ने राहुल गांधी को रैली टालने के लिए क्यों लिखा पत्र?

दिल्ली के व्यापारियों की संस्था CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को…

45 minutes ago

पीएम मोदी 25 अक्टूबर को यूपी और ओडिशा के दौरे पर, वाराणसी में गारमेंट प्लांट और भुवनेश्वर में RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी…

1 hour ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: अब नए जज लोकेश राय करेंगे सुनवाई, आशीष मिश्रा केस में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बड़ा बदलाव

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…

1 hour ago