देश

कोलकाता में धरा गया बोगतुई का गुनहगार, रोहन शेख पर है 10 लोगों को जिंदा जलाने का है आरोप, मिर्जा गालिब रोड से अरेस्ट

Bogtui Massacre Accused Rohan Sheikh: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई नरसंहार मामले में घोषित अपराधी रोहन शेख उर्फ किस्मत शेख को कोलकाता के मिर्जा गालिब रोड से गिरफ्तार किया. यह आरोपी इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही काफी लंबे समय से फरार था और कभी भी जांच या ट्रायल में शामिल नहीं हुआ.

इसी के संबंध में सीबीआई ने कलकत्ता हाई कोर्ट के 25 मार्च 2022 के आदेश का पालन करते हुए बोगतुई नरसंहार मामले से जुड़ी रामपुरहाट पुलिस स्टेशन की एफआईआर को अपने हाथ में लेकर यह मामला दर्ज किया था, जिसमें 10 लोग जलकर मर गए थे.

27 आरोपियों के खिलाफ दायर की गई थी चार्जशीट

मामले की जांच के बाद सीबीआई ने 2022-24 के दौरान इस मामले में 27 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट और 3 सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कीं, जिनमें आरोपी रोहन शेख उर्फ किस्मत शेख भी शामिल था. आरोपी लंबे समय से इस मामले में छिप रहा था और ट्रायल की प्रक्रिया से बच रहा था, इसलिए रामपुरहाट की सक्षम अदालत ने 5 अप्रैल 2024 के आदेश के जरिए उसे घोषित अपराधी करार दिया था.

वहीं, गिरफ्तार आरोपी को 24 जून को पूर्व बर्धमान की सक्षम अदालत के सामने पेश किया जाएगा.

सीबीआई ने रिलायंस के पूर्व डायरेक्टर को किया गिरफ्तार

बता दें कि सीबीआई द्वारा की गई इसी प्रकार की कार्रवाई का एक दूसरा मामला सोमवार को नई दिल्ली से सामने आया, जहां सीबीआई ने रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े मामलों की चल रही जांच के सिलसिले में रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) के पूर्व डायरेक्टर और सीईओ देवांग मोदी और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ रवींद्र सुधालकर को गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें- ‘PoK के लोग असल कश्मीरी नहीं..’,पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने ताव में दे दिया ऐसा बयान, भारत के हाथ लग गया बड़ा हथियार

सीबीआई जांच में पता चला कि आरसीएफएल मामले में आरोपियों ने 13 पब्लिक सेक्टर बैंकों (पीएसबी) को 4,097 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया, जबकि आरएचएफएल मामले में 10 आरएचएफएल को 3,526 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दो नाल वाली बंदूक…’ आखिर कैसे पेरियार से बगावत कर अन्नादुरै ने बनाई तमिलनाडु की सबसे ताकतवर पार्टी DMK

पेरियार और अन्नादुरै के बीच आजादी के दिन और व्यक्तिगत फैसलों पर हुए मतभेदों ने…

4 hours ago

18 सितंबर को वोटिंग, 19 को नतीजे! डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने उतारे सूरमा, कैंपस में सियासी पारा हाई

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा,…

4 hours ago

‘हिंदी और उर्दू में सिर्फ लिपि का फर्क…’, Bharat Express के कॉन्क्लेव ‘बज्म-ए-सहाफ़त’ में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय की स्पीच

दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के 'बज्म-ए-सहाफ़त' कॉन्क्लेव में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भाषा…

4 hours ago

SONIPAT : 6 महीने के बच्चे को गोद से छीनकर नोंचता रहा पिटबुल कुत्‍ता, बचाने आई बुआ को भी कर डाला लहूलुहान

SONIPAT PITBULL ATTACK: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का रोंगटे…

5 hours ago

पाइप उठाते ही कैसे दौड़ गया करंट? मथूरा में करंट लगने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

मथुरा के शेरगढ़ में बोरिंग के दौरान लोहे का पाइप 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन…

5 hours ago