फैक्ट चेक

Fact Check: क्या केंद्र सरकार पर सवाल उठाता CRPF जवान का वायरल वीडियो असली है?

CRPF Viral Video Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक सीआरपीएफ जवान केंद्र सरकार के नीतियों पर सवाल उठाता दिख रहा है. इस वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर किया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से आम आदमी से लेकर सीमा पर लड़ने वाले जवान तक परेशान हैं. आखिर क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई आइये बताते हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में कथित जवान यह कहते हुए सुनाई देता है- मैं मंत्री राजनाथ सिंह से पूछना चाहता हूं कि अगर 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं, तो फिर 5 किलो राशन कौन खा रहा है? नरेंद्र मोदी खा रहे हैं या तुम खा रहे हो? इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

फर्जी निकला वीडियो

हालांकि, जब इस दावे की पड़ताल की गई तो यह वीडियो भ्रामक निकला. भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने इस वायरल वीडियो को लेकर स्पष्ट जानकारी दी है.

PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि वायरल वीडियो फर्जी (Fake) है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है. एजेंसी के अनुसार, वीडियो में दिखाई गई सामग्री ओरिजनल नहीं है और इसका किसी वास्तविक सीआरपीएफ जवान से कोई संबंध नहीं है.

भ्रामक वीडियो और पोस्ट से सावधान रहें

PIB ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली ऐसी भ्रामक वीडियो और पोस्ट से सावधान रहें. किसी भी वीडियो, फोटो या दावे पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है. सही और प्रमाणित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों और विश्वसनीय समाचार माध्यमों पर ही भरोसा किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में नंबर 3 जर्सी मिली, रघु ने सौंपी तो छूए पैर

फैक्ट चेक में वायरल दावा झूठा पाया गया. सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा कथित सीआरपीएफ जवान का वीडियो वास्तविक नहीं है. यह वीडियो AI से बनाया गया फर्जी वीडियो है. इसलिए इस वीडियो को वास्तविक मानकर साझा करना भ्रामक सूचना फैलाने के जैसा ही होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘जिन्होंने अपने निजी सुख का त्याग किया, वही वीर साधक राष्ट्र के लिए धन्य माने जाते हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीर साधक को लेकर…

22 seconds ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

2 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

26 minutes ago