Bokaro Child Death: झारखंड के बोकारो जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जहां जरा सी लापरवाही ने एक हंसते-खेलते मासूम की जान ले ली. चॉकलेट की जिद कर रहे साढ़े तीन साल के बच्चे को उसके ही मामा ने बहलाने के लिए कोई खिलौना नहीं, बल्कि अपनी असली पिस्तौल थमा दी. बच्चा उससे खेल ही रहा था कि अचानक ट्रिगर दब गया और चली गोली सीधा उसके सिर में जा धंसी. इस खौफनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई सन्न है.
मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक हादसा बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कर्नल मार्केट इलाके की एक बस्ती में हुआ है. मृतक मासूम की पहचान साढ़े तीन वर्षीय साहिल कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घर में छोटा साहिल किसी बात पर जिद करते हुए चॉकलेट मांग रहा था. उसे चुप कराने या बहलाने के बजाय उसके मामा राजेश कुमार ने अपनी लाइसेंसी या अवैध असलहा जो भी हो, उसे खेलने के लिए दे दिया.
मासूम बच्चे को क्या पता था कि उसके हाथ में कोई खिलौना नहीं, बल्कि मौत का सामान है. वह नासमझ बच्चा पिस्टल से खेलने लगा. खेलते-खेलते अचानक उसका नन्हा हाथ ट्रिगर पर पड़ गया और दबते ही धमाके के साथ गोली चल गई. गोली सीधा साहिल के सिर में जा लगी, जिससे वह पलभर में लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. परिवार में चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में खून से लथपथ बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया.
घटना की भनक लगते ही माराफारी थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खून से सने घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने वहां से उस घातक पिस्तौल को अपने कब्जे में ले लिया है. हादसे के बाद से आरोपी मामा राजेश कुमार अपना घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है. इस दर्दनाक घटना ने घरों में लापरवाही से हथियार रखने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर माता-पिता व परिजनों की जिम्मेदारी पर एक बड़ा और गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है.
यह भी पढ़ें: कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल
-भारत एक्सप्रेस
FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…