Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Child Safety

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने खेलने के लिए असली पिस्तौल दे दी. ट्रिगर दबने से चली गोली से मासूम की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी मामा फरार है.

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द से परिचित हैं, लेकिन केवल 17% लोगों को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की सही जानकारी है.

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामले में 14 वर्षीय बच्ची और उसके परिवार को कथित धमकियों पर गंभीर चिंता जताई.

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और सभी राज्यों से जवाब मांगा है.

नई दिल्ली के मौजपुर स्थित एक प्ले स्कूल में तीन साल के बच्चे के साथ कथित मारपीट और उसे घंटों कुर्सी से बांधकर रखने का मामला सामने आया है.

GHAZIABAD INFANT TRAFFICKING GANG BUSTED: गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ पुलिस ने नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और अगवा किए गए 3 महीने के मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा है.

गाजियाबाद में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद गाजियाबाद के दो प्राइवेट अस्पतालों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए राजी हो गया है.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने केंद्र सरकार के उस निर्देश का स्वागत किया, जिसमें सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म को एसओपी का पालन करने को कहा गया है.

Mehrauli kidnapping case update: साउथ दिल्ली के महरौली से अगवा 11 वर्षीय बच्ची का शव गुरुग्राम की अरावली पहाड़ियों से बरामद हुआ, जिससे सनसनी फैल गई. पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर 30 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर अपहरण, रेप और हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है.

Greater Noida News: मीडिया प्रोफेशनल मनोहर सिंह की बेटी वर्तिका ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से कथित अपहरण की कोशिश को विफल कर दिया. एनपीएस स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ने वाली वर्तिका स्कूल से घर लौट रही थी, तभी एक नकाबपोश शख्स उसके पास पहुंचा. उसने खुद को उसके पिता द्वारा भेजा गया व्यक्ति बताया और साथ चलने को कहा.