देश

Delhi Breaking: कनॉट प्लेस स्थित LIC ऑफिस में बम की धमकी, मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस

Bomb Threat To LIC Office Delhi: दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) बिल्डिंग में बुधवार को बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. सुरक्षा के मद्देनजर एलआईसी बिल्डिंग (LIC Building) को ऐहतियातन खाली करा लिया गया है. फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

यह घटना संसद मार्ग (पार्लियामेंट स्ट्रीट) थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है. पुलिस के अनुसार बम की सूचना की गंभीरता को देखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड बिल्डिंग की गहन तलाशी ले रहे हैं. अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

लगातार मिली धमकियां

बता दें दिल्ली के अलग-अलग स्थानों में धमकियां मिलनी काफी आम हो गई है. बुधवार सुबह ही शहर के 5 स्कूलों को बम की धमकी वाले मेल भेजे गए थे. हालांकि, जांच ममें मेल फर्जी पाए गए हैं. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि ऐसे फोन कॉल और मैसेज शरारत या अफवाह होते हैं. हालांकि, किसी भी तरह के खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. इसी कारण पुलिस इस तरह के मामलों की पूरी जांच करती है.

  • वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल को सुबह साढ़े छह बजे
  • हौज खास स्थित मदर इंटरनेशनल को सुबह 8.12 बजे
  • पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को सुबह 8.11 बजे

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ बड़ा अभियान: पहाड़ी इलाकों में तलाशी ऑपरेशन तेज, पुराने सुरक्षा पिकेट्स फिर से स्थापित

लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को भी धमकी भरा मेल मिला था. इसके बाद स्कूल की गहन जांच की गई. हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला. स्कूलों ने अभिभावकों को इस बात की सूचना दी थी. इसमें कहा गया था कि बम की धमकी मिलने के कारण पुलिस की सलाह पर स्कूल बंद रखे गए हैं. सेंट थॉमस स्कूल को भी बम से उड़ाने की यह धमकी मिली थी. इस स्कूल को 24 घंटे में दूसरी बार मेल मिला है. कुल मिलाकर दिल्ली (Delhi School) के नौ स्कूलों को बम धमकी वाले 10 मेल मिले हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

5 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

8 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

11 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

40 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

46 minutes ago