देश

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ बड़ा अभियान: पहाड़ी इलाकों में तलाशी ऑपरेशन तेज, पुराने सुरक्षा पिकेट्स फिर से स्थापित

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने एक बार फिर बड़ा आतंक विरोधी अभियान छेड़ दिया है. आतंकियों की बढ़ती हलचल के इनपुट के बाद किश्तवाड़ जिले के दुर्गम इलाकों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वहीं, राजौरी, पुंछ, रियासी, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ जैसे संवेदनशील पहाड़ी जिलों में पुराने सुरक्षा पिकेट्स को दोबारा स्थापित करने की कवायद तेज कर दी गई है.

किश्तवाड़ के वारवन इलाके में तलाशी अभियान जारी

किश्तवाड़ के वारवन क्षेत्र के चोईडरमन, बसमिना और सुखनाई गांवों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है. खुफिया जानकारी के अनुसार, इन इलाकों में 3 से 4 संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की आशंका जताई गई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने इलाके को घेरकर तलाशी तेज कर दी है.

इस ऑपरेशन का नेतृत्व एसएसपी किश्तवाड़ नरेश सिंह की निगरानी में SDPO मारवाह विजय कुमार भगत और SHO वारवन दानिश अमीन कर रहे हैं. तलाशी के दौरान सुरक्षा बल खाली पड़े ढोक मकानों की भी जांच कर रहे हैं, क्योंकि आतंकियों द्वारा इन्हीं जगहों को छिपने के लिए इस्तेमाल करने की जानकारी मिली है.

ट्रैकिंग रूट पर भी अलर्ट

खास बात यह है कि जिस सुखनाई क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, वहीं से पहलगाम और शीशनाग** की ओर जाने वाला एक ट्रैकिंग रूट भी गुजरता है. इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं ताकि नागरिकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

फिर से सक्रिय हो रहे पिकेट्स

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, जम्मू संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा पिकेट्स को दोबारा स्थापित किया जा रहा है. ये वही पिकेट्स हैं जो 2003-2004 तक सक्रिय थीं, लेकिन आतंकवाद में कमी आने के बाद हटा दी गई थीं. अब दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकियों की बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर इन सुरक्षा चौकियों को दोबारा चालू किया जा रहा है.

छह जिलों में 50 से 60 आतंकी सक्रिय

सेना सूत्रों के मुताबिक, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, रियासी और उधमपुर जिलों में फिलहाल 50 से 60 आतंकियों की सक्रियता के इनपुट हैं. इनमें अधिकतर आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं और छोटे-छोटे ग्रुपों में बंटकर गतिविधियां कर रहे हैं.

70 से अधिक सर्च ऑपरेशन और LoC पर सख्त निगरानी

इन आतंकियों की पकड़ के लिए सेना ने अब तक 70 से अधिक तलाशी अभियान चलाए हैं, खासकर ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों में. सेना ने वहां स्थायी चौकियां भी स्थापित कर ली हैं. हाल ही में उधमपुर के बसंतगढ़ में एक आतंकी मारा गया था, वहीं डोडा के छात्रु में हुई मुठभेड़ के बाद बड़ा तलाशी अभियान अब भी जारी है.

इसके अलावा, LoC पार 70 से ज्यादा आतंकी लॉन्चपैड्स पर घुसपैठ की कोशिश में बैठे हैं, लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता और हाई अलर्ट की स्थिति में उनकी हर कोशिश नाकाम होती जा रही है.

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना: मोदी सरकार कराएगी देश के 100 जिलों में कृषि क्षेत्र का विकास, CM योगी बोले— यह ग्राम्य जीवन को समृद्ध करने का संकल्प

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Abrol

Recent Posts

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

4 minutes ago

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

8 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

10 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

10 minutes ago

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

29 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

30 minutes ago