देश

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारत और पांच बार की फीफा विश्व कप विजेता ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आयोजित हुआ. मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ स्टेडियम में मौजूद कई चर्चित हस्तियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म निर्माता बोनी कपूर की रही, जिन्होंने फुटबॉल के प्रति अपने जुनून को खुलकर जाहिर किया.

भारत एक्सप्रेस इस आयोजन का मीडिया पार्टनर रहा और इसी सिलसिले में कई प्रमुख हस्तियां मैच देखने कोलकाता पहुंचीं. पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, आध्यात्मिक गुरु आचार्य मनीष और बीजेपी सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी भी स्टेडियम में मौजूद रहे. हालांकि, फुटबॉल को लेकर बोनी कपूर का उत्साह सबसे अलग नजर आया.

मैच के दौरान भारत एक्सप्रेस के साथ बातचीत में बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने फुटबॉल पर आधारित फिल्म भी प्रोड्यूस की थी. मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा,

फुटबॉल पर फिल्म बनाई थी, इसलिए फुटबॉल का मैच देखने आए हैं. पिक्चर तो नहीं चली, लेकिन मैच को जरूर चला देंगे.

कोलकाता का उत्साह देख गदगद हुए बोनी कपूर

बोनी कपूर ने कहा कि इस मुकाबले को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. उनके मुताबिक मुंबई, दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग कोलकाता पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ फुटबॉल का क्रेज नहीं है, बल्कि कोलकाता शहर का आकर्षण भी लोगों को यहां खींच लाया है. हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि यहां का मशहूर रसगुल्ला खाए बिना वापस नहीं जाएंगे.

ऐतिहासिक रहा मैच- शाहनवाज हुसैन

इस मौके पर शाहनवाज हुसैन ने भारत और ब्राजील के बीच हुए मुकाबले को ऐतिहासिक बताया. वहीं आचार्य मनीष ने कहा कि पांच बार की विश्व कप विजेता टीम का भारत आना देश के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है. उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में भारत एक्सप्रेस और इसके चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की भूमिका की भी सराहना की.

ये भी पढ़ें- भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

मनोज तिवारी ने मैच को बताया यादगार

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी इस मैच को ऐतिहासिक करार दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया की शीर्ष फुटबॉल टीमों में शामिल ब्राजील को भारतीय मैदान पर खेलते देखना खेल प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव रहा. मनोज तिवारी ने आयोजन के लिए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भारतीय खेल संस्कृति को नई पहचान देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

39 minutes ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

44 minutes ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

1 hour ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

1 hour ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

3 hours ago