Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने फुटबॉल पर आधारित फिल्म भी प्रोड्यूस की थी. मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि फुटबॉल पर फिल्म बनाई थी, इसलिए फुटबॉल का मैच देखने आए हैं. पिक्चर तो नहीं चली, लेकिन मैच को जरूर चला देंगे.

boney-kapoor-football-love-india-brazil-friendly-match-kolkata

भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारत और पांच बार की फीफा विश्व कप विजेता ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आयोजित हुआ. मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ स्टेडियम में मौजूद कई चर्चित हस्तियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म निर्माता बोनी कपूर की रही, जिन्होंने फुटबॉल के प्रति अपने जुनून को खुलकर जाहिर किया.

भारत एक्सप्रेस इस आयोजन का मीडिया पार्टनर रहा और इसी सिलसिले में कई प्रमुख हस्तियां मैच देखने कोलकाता पहुंचीं. पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, आध्यात्मिक गुरु आचार्य मनीष और बीजेपी सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी भी स्टेडियम में मौजूद रहे. हालांकि, फुटबॉल को लेकर बोनी कपूर का उत्साह सबसे अलग नजर आया.

मैच के दौरान भारत एक्सप्रेस के साथ बातचीत में बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने फुटबॉल पर आधारित फिल्म भी प्रोड्यूस की थी. मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा,

फुटबॉल पर फिल्म बनाई थी, इसलिए फुटबॉल का मैच देखने आए हैं. पिक्चर तो नहीं चली, लेकिन मैच को जरूर चला देंगे.

कोलकाता का उत्साह देख गदगद हुए बोनी कपूर

बोनी कपूर ने कहा कि इस मुकाबले को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. उनके मुताबिक मुंबई, दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग कोलकाता पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ फुटबॉल का क्रेज नहीं है, बल्कि कोलकाता शहर का आकर्षण भी लोगों को यहां खींच लाया है. हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि यहां का मशहूर रसगुल्ला खाए बिना वापस नहीं जाएंगे.

ऐतिहासिक रहा मैच- शाहनवाज हुसैन

इस मौके पर शाहनवाज हुसैन ने भारत और ब्राजील के बीच हुए मुकाबले को ऐतिहासिक बताया. वहीं आचार्य मनीष ने कहा कि पांच बार की विश्व कप विजेता टीम का भारत आना देश के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है. उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में भारत एक्सप्रेस और इसके चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की भूमिका की भी सराहना की.

ये भी पढ़ें- भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

मनोज तिवारी ने मैच को बताया यादगार

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी इस मैच को ऐतिहासिक करार दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया की शीर्ष फुटबॉल टीमों में शामिल ब्राजील को भारतीय मैदान पर खेलते देखना खेल प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव रहा. मनोज तिवारी ने आयोजन के लिए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भारतीय खेल संस्कृति को नई पहचान देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital