देश

Faridabad: मेडिकल शॉप पर ORS लेते समय अचानक लड़के को आया हार्ट अटैक, चंद मिनटों में हुई मौत, Video Viral

Faridabad: देश में हार्ट अटैक आने के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है. ऐसा ही एक दिन दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक 23 साल के युवक को मेडिकल शॉप पर अचानक हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ये पूरा बाकया मेडिकल शॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV) में कैद हो गया.

पूरा मामला हरियाणा के फरीदाबाद से सामने आया है. जहां एक 23 साल का लड़का मेडिकल शॉप पर ओआरएस (ORS) लेने गया था. तभी उसको अचानक हार्ट अटैक आ जाता है और उसकी मौत सिर्फ 2-3 मिनट में ही हो जाती है. हार्ट अटैक आने से पहले युवक को अपने सीने पर हाथ लगाते हुए देखा जा सकता है, जबकि अटैक पड़ने से पहले वो मेडिकल स्टोर थोड़ा बेचैन दिखाई देता है

सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई पूरी घटना

सोशल मीडिया पर लाइव मौत का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का पहले काफी देर तक मेडिकल शॉप पर खड़ा रहता है. बीच-बीच में लड़का अपने सीने पर हाथ फेरता हुआ दिख दे रहा है. फिर कुछ देर बाद जब मेडिकल शॉप वाला उसको पैसे लौटाता है, तभी वो अचानक जमीन पर गिर जाता है. जब मेडिकल शॉप पर लड़का अचानक नीचे गिरा तो मौजूदा शख्स घबरा गए. जिसके बाद लड़के को बचाने के लोग उसको उठाते हैं. लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है. जानकारी के मुताबिक, लड़के की उम्र 23 साल थी और उत्तर प्रदेश के एटा जनपद का रहने वाला था.

ये भी पढ़ें-  Joshimath: जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण पर्यटकों में आई कमी, बंद हुआ औली रोपवे, सीएम धामी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

पहले भी सामने आए हैं लाइव हार्ट अटैक के मामले

बीते साल भी काफी हार्ट अटैक के मामले सामने आए थे. जिनकी मौत स्टेज पर ही हो गई थी. पिछले साल यूपी के जौनपुर में रामलीला के दौरान ही स्टेज पर ही एक शख्स को हार्ट अटैक आया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा एक शख्स को रावण का किरदार निभाते समय हार्ट अटैक आ गया था. जिसके बाद उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी. ऐसा ही एक मामला जम्मू-कश्मीर से सामने आया था.

राजू श्रीवास्तव, मशहूर सिंगर केके की मौत भी हार्ट अटैक की वजह से ही हुई थी. साल 2022 में राजू श्रीवास्तव की मौत से लोगों को सबसे अधिक सदमा लगा. हमेशा हंसते-खिलखिलाते से नजर आने वाले राजू को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया और तकरीबन डेढ़ महीने तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद 21 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

7 hours ago