यूटिलिटी

Second Hand Mobile खरीदना चाहते हैं आप तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान

Second Hand Mobile: अधिकतर लोग ये चाहते है कि उनके पास महंगा और फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो, लेकिन कई बार ये हमारी बजट के बाहर होने के कारण हम इन्हें नहीं खरीद पाते है. ऐसे में लोग महंगे फोन का यूज करके अपने शोक को पूरा करने के लिए सेकंड हैंड मोबाइल खरीद लेते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अपने फेवरेट मोबाइल पाने के उत्साह में लोग कुछ गलतियां कर देते हैं जो उन्हें काफी महंगी पड़ जाती हैं. ऐसी गलतियों की वजह से कई बार उन्हें बड़ा झटका भी लग जाता है. हालांकि, आप पुराना फोन खरीदते समय आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी चाहिए ताकि होने वाले नुकसान से आप बच सके.

यदि आप भी महंगा फोन यूज करने का शौक रखते हैं और अपना शौक पूरा करने के लिए पुराना फोन खरीदने की योजना बना लेते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जो न केवल आपको एक बेहतर डिवाइस खरीदने में मदद करती है बल्कि, आपको कई नुकसान से भी बचाती है. तो आइए अब आपको इन ट्रिक्स के बारे में बताते हैं.

ये भी पढ़ें- Cancelled Train Today: घने कोहरे के कारण ट्रेनें प्रभावित, थमी 315 ट्रेनों की रफ्तार, कई का बदला समय

खरीदने से पहले फोन करें यूज

यूज्ड और सेकेंड हैंड फोन खरीद रहें है, तो आपको आपका पसंदीदा मोबाइल फोन काफी कम रेट में मिल जाता है. ऐसे में आपकी खुशी और उत्साह बढ़ जाता है. ऐसे में अगर हम फोन को बाहर से तो देख लेते हैं लेकिन उसे ऑपरेट करके चेक नहीं कर पाते हैं, जिससे बाद में आपको काफी नुकसान हो जाता है. इसलिए आप जब भी कोई यूज्ड फोन का इस्तेमाल करते है तो कम से कम 15 मिनट तक लगातार उस फोन को चला कर देख ले.

इससे आपको फोन की प्रोसेसिंग पावर, फ्रेम रेट, टच स्क्रीन, हैंगिंग प्रॉब्लम और बैटरी हिटिंग व कैमरा के बारे में जानकारी मिल जाएगी. ऐसे में आप बाहरी लुक को देखकर अक्सर पोर्ट, माइक, स्पीकर और कैमरा लेंस जैसी चीजों पर ध्यान नहीं दे पाते, जबकि फोन यूज करने के दौरान ये बहुत काम के साबित होते हैं और अगर ठीक से काम न करें दें आपको फोन यूज करने काफी दिक्कत होगी. इसलिए इसे ठीक से चेक कर लें.

Dimple Yadav

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago