देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माउंट आबू में किया ब्रह्माकुमारी के ग्‍लोबल समिट का उद्घाटन, Bharat Express के CMD उपेन्‍द्र राय होंगे सम्‍मानित

Global Summit 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया. यह सम्मेलन ब्रह्माकुमारीज संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में आयोजित किया जा रहा है. इसमें देश-विदेश की कई हस्तियां शामिल हो रही हैं.

‘आध्यात्मिकता के माध्यम से स्वस्थ समाज’ विषय पर आयोजित यह सम्मेलन चार से सात अक्टूबर तक चलेगा. इस समिट में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और एडिटर इन ​चीफ उपेन्द्र राय शरीक होंगे.

राष्ट्र चेतना अवार्ड से पुरस्कृत होंगे उपेन्द्र राय

इस सम्मेलन में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और एडिटर इन ​चीफ उपेन्द्र राय को राष्ट्र चेतना अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. वे आज (शुक्रवार) शाम 4 बजे माउंट आबू स्थित शांति वन के डायमंड हॉल में शिरकत करेंगे. उनके अलावा कई अन्य शख्सियतें भी ब्रह्मकुमारी के वैश्विक शिखर सम्मेलन में सम्मानित की जाएंगी.

सीएम और राज्यपाल भी समिट में शरीक होंगे

इस समिट में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आएंगे. इनके अलावा सम्मेलन में शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला एवं संस्कृति, मीडिया, राजनीति और समाज सेवा से जुड़ी 15 से अधिक देशों की जानी-मानी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं.

एक आध्यात्मिक आंदोलन है ब्रह्माकुमारी

ब्रह्माकुमारी एक आध्यात्मिक आंदोलन है, जिसकी शुरुआत 1930 के दशक में सिंध के हैदराबाद में हुई थी. ब्रह्माकुमारीज आध्यात्मिक आंदोलन मानव शरीर और सामाजिक पहचानों के स्तर से परे जाने के महत्व पर बल देता है, जिसे ध्यान के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है. यह शरीर के बजाय आत्माओं के रूप में पहचान की धारणा पर बल देता है और इसका उद्देश्य आत्म-चेतना पर केंद्रित वैश्विक संस्कृति स्थापना करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

38 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

58 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

59 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

2 hours ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

2 hours ago