देश

ब्रिटिश दौर के कानून थे विकास में बाधा, हमने 1500 से अधिक कानून खत्म किए: PM Modi

Kartavya Bhawan Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (PM Modi) ‘कर्तव्य भवन’ के उद्घाटन समारोह में ब्रिटिश काल के पुराने कानूनों को समाप्त करने का कारण बताया. उन्होंने कहा कि हमने 1,500 से अधिक पुराने कानूनों को खत्म किया है, जो आधुनिक भारत के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भ्रष्टाचार और लीकेज ही एकमात्र समस्या नहीं थी, बल्कि अनावश्यक नियम और कानून भी नागरिकों को परेशान करते थे. इनसे सरकार के निर्णय लेने की प्रक्रिया धीमी हो जाती थी. इसलिए हमने 1,500 से अधिक पुराने कानूनों को खत्म किया, जिनमें से कुछ ब्रिटिश शासन के समय के थे और दशकों बाद भी बाधाएं पैदा कर रहे थे.”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “देश में अनुपालन का बोझ भी बहुत अधिक था. किसी भी काम को शुरू करने के लिए लोगों को दर्जनों दस्तावेज जमा करने पड़ते थे. पिछले 11 वर्षों में हमने 40,000 से अधिक अनुपालनों को हटाया है. ये काम अभी पूरा नहीं हुआ है बल्कि अभी भी जारी है.”

आने वाली पीढ़ियों के लिए समाधान देना जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम सरकार की कार्यसंस्कृति को भी उन्नत बनाने के लिए काम कर रहे हैं. मिशन कर्मयोगी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आज हमारे सरकारी कर्मचारी तकनीकी रूप से सशक्त हो रहे हैं.

उन्होंने कहा, “हमें फाइलों के प्रति अपना नजरिया बदलने की जरूरत है. एक फाइल, एक शिकायत या एक आवेदन सामान्य काम लग सकता है, लेकिन किसी के लिए कागज का वह एक टुकड़ा उसकी उम्मीद का प्रतीक हो सकता है. एक फाइल कई लोगों के जीवन से जुड़ी हो सकती है. पिछले 11 वर्षों में भारत ने एक ऐसा शासन मॉडल विकसित किया है, जो पारदर्शी, उत्तरदायी और अपने नागरिकों पर केंद्रित है. मैं जहां भी जाता हूं, जन-धन, आधार, मोबाइल त्रिमूर्ति लगातार ध्यान और प्रशंसा आकर्षित करती है. सरकारी सेवाओं के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लीकेज को दूर करने में इसकी प्रभावशीलता के लिए इसे दुनिया भर में व्यापक रूप से सराहा गया है.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “कितने ही देश, जो हमारे साथ-साथ आजाद हुए थे, वो तेजी से आगे बढ़ गए. लेकिन भारत वैसी तेजी से प्रगति नहीं कर पाया, इसके अपने कारण रहे होंगे. लेकिन, अब हमारा दायित्व है कि हम समस्याएं आने वाली पीढ़ियों के लिए न छोड़ें.”

ये भी पढ़ें: 7 सालों बाद चीन की यात्रा करेंगे पीएम मोदी, गलवान झड़प के बाद से खराब रिश्तों में सुधार की उम्मीद

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

45 seconds ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

1 minute ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

36 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago