दिल्ली में गोलीबारी के विजुअल
रिपोर्ट: मुकेश राणा, दिल्ली
Brutal Firing In Delhi: 28 मार्च 2025 को दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान करण थापा के रूप में हुई है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पांच से छह राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां करण थापा को लगीं. गोली लगने के बाद करण को राजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस को इस वारदात के पीछे गैंगवार की आशंका है, क्योंकि मृतक करण थापा पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं. पुलिस ने घटना के बाद आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.
दिल्ली में इस तरह की वारदातों से इलाके में डर और गहमागहमी का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
यह भी पढ़िए: प्रतापगढ़ में दलित युवती की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क प्रदर्शन
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…