देश

PM Modi का बड़ा ऐलान: 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र, अर्थव्यवस्था, ग्लोबल लीडरशिप और ‘मेक इन इंडिया’ को लेकर साझा किया विजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक समिट को संबोधित करते हुए भारत के भविष्य और विकास की दिशा को लेकर अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है और यह जानना चाहती है कि भारत ने इतनी तेजी से अपनी अर्थव्यवस्था को कैसे मजबूत किया.

पीएम मोदी ने बताया कि बीते एक दशक में भारत की जीडीपी दोगुनी हो गई है. इस आर्थिक प्रगति की बदौलत 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आकर मध्यम वर्ग में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं, बल्कि इससे पूरे देश की जीवनशैली में बदलाव आया है.

वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब सिर्फ वैश्विक मंच पर भागीदार नहीं, बल्कि एक निर्णायक भूमिका निभा रहा है. कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने न केवल अपनी आबादी को सफलतापूर्वक वैक्सीन दी, बल्कि 150 से अधिक देशों की भी मदद की. इससे भारत की वैश्विक छवि और मजबूत हुई है.

पीएम मोदी ने बताया कि भारत अब ‘इंडिया फर्स्ट’ नीति के तहत काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि भारत अब सभी देशों से समान और मजबूत संबंध बना रहा है. उन्होंने आपदा प्रबंधन में भारत के योगदान को रेखांकित करते हुए ‘आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन’ (CDRI) और ‘अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन’ (ISA) जैसी पहल का जिक्र किया.

ट्रांसपेरेंसी और भ्रष्टाचार पर वार

प्रधानमंत्री ने सरकारी खरीद में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’ (GEM) प्लेटफॉर्म की सफलता का उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए सरकारी विभाग सीधे वेंडर्स से खरीदारी करते हैं, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना खत्म हो गई है. इससे अब तक सरकार को 1 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है.

उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 3 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए गए हैं. 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों के नाम हटाए गए, जो सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठा रहे थे.

‘मेक इन इंडिया’ से भारत बना मैन्युफैक्चरिंग हब

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अब एक बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है. उन्होंने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत की गाड़ियां और कंपोनेंट्स अब UAE और जर्मनी जैसे देशों तक पहुंच रहे हैं.

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारत ने जबरदस्त उन्नति की है. उन्होंने कहा कि हमारे सोलर सेल का आयात घटा है और निर्यात 23 गुना तक बढ़ गया है. इसके अलावा, डिफेंस सेक्टर में भी भारत का एक्सपोर्ट 21 गुना बढ़ चुका है.

‘मेड इन इंडिया’ MRI मशीन बनी हकीकत

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हाल ही में अपनी पहली ‘मेड इन इंडिया’ MRI मशीन बनाई है. उन्होंने कहा कि दशकों तक हमें विदेशी MRI मशीनों पर निर्भर रहना पड़ा, लेकिन अब यह बदल गया है. इससे जांच की लागत भी काफी कम हो जाएगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने समिट के अंत में कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनेगा. उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में युवा भारत के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि हमें मिलकर मेहनत करनी होगी ताकि भारत दुनिया का सबसे सशक्त और विकसित राष्ट्र बन सके.


ये भी पढ़ें- प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चार सरकारी डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

36 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

49 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

58 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago