भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार (Image- Bharat Express)
रिपोर्ट- घेवर सिंह राठौड़, रामगढ़, जैसलमेर
Jaisalmer News: देश भर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस बीच सरहद की रखवाली करने वाले भाई जहां अपनी बहनों से दूर है. ऐसे में उन्हें अपने परिवार की कमी ना खले और उनकी कलाई सुनी ना रहे इसको लेकर भारत-पाक सरहद पर देश की सुरक्षा को तैनात बीएसएफ के जवानों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सीमा जन कल्याण समिति की बहने बॉर्डर पर पहुंची.
सीमाजन कल्याण समिति की रामगढ़ तहसील द्वारा रक्षाबंधन पर्व भारत-पाक सीमा पर तैनात फौजी भाइयों के साथ मनाया गया. तहसील की ओर से गठित नौ टीमों ने अलसुबह सीमावर्ती क्षेत्र की विभिन्न सीमा चौकियों पर पहुंचकर जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की.
प्रत्येक टीम में दो बहिनों के साथ दो-तीन कार्यकर्ता शामिल रहे. राखी बंधवाकर जवानों के चेहरे पर खुशी और आत्मीयता के भाव नजर आए. सीमा की कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा कर रहे जवानों के लिए यह अवसर भावनात्मक और अपनत्व से भरा रहा.
कार्यक्रम में जिला समिति सदस्य कृष्णपाल सिंह, प्रदीप गर्ग, तहसील अध्यक्ष गणपत राम कुमावत, तहसील मंत्री तुलस सिंह सहित रतन सिंह, अमृत लाल, लूणसिंह जाम, भूपेंद्र सिंह जाम, जीवन सिंह, गणेश कुमावत, सवाई सिंह, शैतान सिंह, भीम सिंह, गोपाल सिंह, दिलीप सिंह जाम, महेंद्र सिंह, विक्रम सोनी, अनीता कुमावत, नैनू खत्री, देमा राम सहित अनेक कार्यकर्ता विभिन्न टीमों में शामिल रहे.
जिला समिति सदस्य प्रदीप गर्ग ने बताया कि सीमाजन कल्याण समिति द्वारा प्रतिवर्ष राजस्थान सहित देश की विभिन्न सीमा चौकियों पर पहुंचकर जवानों को राखी बांधी जाती है. उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य सीमावर्ती नागरिकों में राष्ट्रभावना विकसित करना, उन्हें सीमा सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा नागरिकों और सुरक्षा बलों के बीच समन्वय को मजबूत करना है.
ये भी पढ़ें- ‘चवन्नी से रुपया’ पर भड़के संगीत सोम, बोले- अखिलेश को एकन्नी का भी नहीं छोड़ेंगे जयंत चौधरी
उन्होंने बताया कि पिछले करीब 40 वर्षों से सीमाजन कल्याण समिति सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों और सुरक्षा बलों के बीच समन्वय का कार्य कर रही है, जिससे सीमाओं की सुरक्षा में नागरिक सहभागिता और राष्ट्रभावना को मजबूती मिल रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…