Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, सीमाजन कल्याण की बहनों ने बांधी राखी

Jaisalmer News: भारत-पाक सरहद पर देश की सुरक्षा को तैनात बीएसएफ के जवानों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सीमा जन कल्याण समिति की बहने बॉर्डर पर पहुंची. बहनों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की.

bsf-jawans-raksha-bandhan-celebration-india-pakistan-border

भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ जवानों ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार (Image- Bharat Express)

रिपोर्ट- घेवर सिंह राठौड़, रामगढ़, जैसलमेर


Jaisalmer News: देश भर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस बीच सरहद की रखवाली करने वाले भाई जहां अपनी बहनों से दूर है. ऐसे में उन्हें अपने परिवार की कमी ना खले और उनकी कलाई सुनी ना रहे इसको लेकर भारत-पाक सरहद पर देश की सुरक्षा को तैनात बीएसएफ के जवानों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सीमा जन कल्याण समिति की बहने बॉर्डर पर पहुंची.

सीमाजन कल्याण समिति की रामगढ़ तहसील द्वारा रक्षाबंधन पर्व भारत-पाक सीमा पर तैनात फौजी भाइयों के साथ मनाया गया. तहसील की ओर से गठित नौ टीमों ने अलसुबह सीमावर्ती क्षेत्र की विभिन्न सीमा चौकियों पर पहुंचकर जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की.

राखी बंधवाकर जवानों में खुशी

प्रत्येक टीम में दो बहिनों के साथ दो-तीन कार्यकर्ता शामिल रहे. राखी बंधवाकर जवानों के चेहरे पर खुशी और आत्मीयता के भाव नजर आए. सीमा की कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा कर रहे जवानों के लिए यह अवसर भावनात्मक और अपनत्व से भरा रहा.

कार्यक्रम में जिला समिति सदस्य कृष्णपाल सिंह, प्रदीप गर्ग, तहसील अध्यक्ष गणपत राम कुमावत, तहसील मंत्री तुलस सिंह सहित रतन सिंह, अमृत लाल, लूणसिंह जाम, भूपेंद्र सिंह जाम, जीवन सिंह, गणेश कुमावत, सवाई सिंह, शैतान सिंह, भीम सिंह, गोपाल सिंह, दिलीप सिंह जाम, महेंद्र सिंह, विक्रम सोनी, अनीता कुमावत, नैनू खत्री, देमा राम सहित अनेक कार्यकर्ता विभिन्न टीमों में शामिल रहे.

हर साल सीमाजन कल्याण समिति मनाती है रक्षाबंधन

जिला समिति सदस्य प्रदीप गर्ग ने बताया कि सीमाजन कल्याण समिति द्वारा प्रतिवर्ष राजस्थान सहित देश की विभिन्न सीमा चौकियों पर पहुंचकर जवानों को राखी बांधी जाती है. उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य सीमावर्ती नागरिकों में राष्ट्रभावना विकसित करना, उन्हें सीमा सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा नागरिकों और सुरक्षा बलों के बीच समन्वय को मजबूत करना है.

ये भी पढ़ें- ‘चवन्नी से रुपया’ पर भड़के संगीत सोम, बोले- अखिलेश को एकन्नी का भी नहीं छोड़ेंगे जयंत चौधरी

उन्होंने बताया कि पिछले करीब 40 वर्षों से सीमाजन कल्याण समिति सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों और सुरक्षा बलों के बीच समन्वय का कार्य कर रही है, जिससे सीमाओं की सुरक्षा में नागरिक सहभागिता और राष्ट्रभावना को मजबूती मिल रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital