देश

बीएसएफ की बड़ी कामयाबी : 75 करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाओं की खेप बरामद

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 75 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नशीली दवाएं बरामद की हैं. यह कार्रवाई बीएसएफ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) आइजोल और मिज़ोरम के आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग के संयुक्त अभियान के तहत की गई.

खास खुफिया सूचना के आधार पर 21 अगस्त को आइजोल–चंपाई राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-6) पर कैफांग और सेलिंग गांवों के बीच, आइजोल से करीब 60 किलोमीटर दूर, चार संदिग्ध वाहनों को रोका गया. तलाशी में आठ आरोपियों को चार गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया गया.

मेथाम्फेटामाइन टैबलेट्स और हेरोइन बरामद

तलाशी के दौरान तीन प्लास्टिक बैग से पचास पैकेट मिले, जिनका वजन लगभग 50 किलो था. इनमें करीब 5 लाख गोलियां (संदिग्ध मेथाम्फेटामाइन/याबा टैबलेट्स) भरी थीं. इसके अलावा तीन साबुनदानी से 36 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई. अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इनकी कीमत 75 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है.

नशे के तस्करों को कड़ा झटका

इस संयुक्त अभियान ने एक बड़े नशीले पदार्थों की तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. बीएसएफ और सहयोगी एजेंसियों ने मिज़ोरम–म्यांमार कॉरिडोर पर सक्रिय तस्करों को कड़ा झटका दिया है. अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाने और संगठित ड्रग माफिया पर निर्णायक प्रहार करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है.

बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि War On Drugs के तहत इस तरह के समन्वित अभियान आगे भी और अधिक सख्ती और गति के साथ जारी रहेंगे.


ये भी पढ़े: प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का किया ऐसा हाल, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह


भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

48 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago