देश

विकसित भारत की नींव, गरीबी हटाओ, बराबरी बढ़ाओ, हर नागरिक की भागीदारी से बनेगा समृद्ध भारत

विकसित भारत (Viksit Bharat) 2047 का सपना सिर्फ आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है बल्कि यह हर नागरिक को गरिमा, समानता और खुशहाली देने की दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण है. पीढ़ियों से हम ‘गरीबी’ और ‘असमानता’ जैसे शब्द सुनते आए हैं लेकिन अब वक्त है इन्हें जड़ से मिटाने का. भारत सरकार ने इसी सोच के साथ कई योजनाएं शुरू की हैं जिनका असर अब जमीन पर दिखने लगा है.

बहुआयामी गरीबी को पहचानना और खत्म करना

गरीबी अब सिर्फ आय की कमी नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसे कई पहलुओं से जुड़ी है. इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें योजनाएं बना रही हैं. नीतिगत सुधारों के तहत नीति आयोग (NITI Aayog) ने 17 SDGs के 248 इंडिकेटर्स को अपनाया है जिससे भारत की प्रगति वैश्विक मानकों से मेल खा रही है.

जमीनी स्तर पर बदलाव

आंध्र प्रदेश ने ‘Swarna Andhra 2047 – 10 Sutras’ के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को अपनाया है. राज्य के 26 जिलों में योजनाओं की निगरानी और समीक्षा की गई है जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा रही है.

उपलब्धियां जो बदलाव की गवाही देती हैं

  • ₹40 लाख करोड़ DBT के ज़रिए 55 करोड़ जनधन खातों में सीधे पहुंचे
  • 4 करोड़ गरीबों को अपना घर मिला
  • 15.6 करोड़ ग्रामीण घरों में साफ पानी पहुंचा
  • 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिला
  • 41 करोड़ आयुष्मान भारत कार्ड जारी, 9.84 करोड़ इलाज पूरे
  • 1 करोड़ महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’, 3 करोड़ का लक्ष्य है
  • 6.21 लाख युवा PM Internship में शामिल, 51,000 को Fortune 500 कंपनियों में मौका

असमानता को समझना

असमानता का मतलब है लोगों की बुनियादी जरूरतों और उनकी पहुंच के बीच का अंतर. इसे खत्म करने के लिए योजनाओं का मूल्यांकन SDG इंडिकेटर्स से जोड़ा गया है.

इसे भी पढ़ें-दीपावली और छठ के लिए रेलवे चलाएगा 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, बक्सर-लखीसराय रेल खंड को चार-लाइन कॉरिडोर में होगा विस्तारित

विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर राज्य, हर परिवार और हर नागरिक इस यात्रा में भागीदार बने. गरीबी और असमानता को मिटाकर हम एक ऐसा भारत बना सकते हैं जहां हर व्यक्ति को गरिमा, अवसर और खुशहाली मिले.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

8 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

23 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

23 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

23 minutes ago