Bharat Express DD Free Dish

NCB

DRUGS FREE INDIA ROADMAP 2029: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गोवा में वर्ष 2029 तक भारत को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए अगले तीन वर्षों का विस्तृत रोडमैप पेश किया. उन्होंने इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई, नार्को-टेरर नेटवर्क के खात्मे और भगोड़े अपराधियों के प्रत्यर्पण पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को रेखांकित किया.

ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोया को पटियाला हाउस कोर्ट ने तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर एनसीबी को सौंप दिया है.

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 26 जून को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

भारत में ड्रग्स की तस्करी कर कमाए गए ₹142 करोड़ से अधिक के काले धन को म्यांमार भेजने के मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. मिजोरम-म्यांमार और त्रिपुरा-बांग्लादेश सीमा के पास स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है.

भारत के बड़े ड्रग्स माफिया जसविंदर उर्फ जैज को इंटरपोल की मदद से दुबई में गिरफ्तार किया गया है. NCB अब उसे भारत लाने की प्रक्रिया में जुट गई है. जैज की गिरफ्तारी से नशे के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश होने की उम्मीद है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और दिल्ली पुलिस ने की संयुक्त टीम ने नई दिल्ली में 262 करोड़ रुपए कीमत का 328 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त किया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि NCB और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम ने दिल्ली में 262 करोड़ कीमत का 328 किलो मेथामफेटामाइन ज़ब्त किया है. साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े की पदोन्नति के मामले में तथ्यों को छुपाने पर केंद्र सरकार पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने केंद्र की पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए कहा कि प्रमोशन रोकने का आधार केवल लंबित जांच नहीं हो सकता.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में भारत भर में हिरासत में लिए गए लगभग 16,000 विदेशी नागरिकों को निर्वासित करने की तैयारी में है.