देश

Budget 2026: हलवा सेरेमनी के बाद क्यों कैद हो जाती है बजट की टीम? जानिए इस रस्म की पूरी कहानी

1 फरवरी को वित्त मंत्री भारत का केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी. जिसकी औपचारिक शुरुआत 27 जनवरी को हुई हलवा सेरेमनी के साथ हो चुकी है. बजट से ठीक पहले नॉर्थ ब्लॉक में होने वाली यह हलवा सेरेमनी (Halwa Ceremony) हर साल सुर्खियां बटोरती है. बता दें कि यह आयोजन देखने में सरल लगता है लेकिन इसका गहरा महत्व है. यह बजट तैयार करने के अंतिम चरण, दस्तावेजों की गोपनीयता और छपाई की शुरुआत का प्रतीक है. वहीं इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नॉर्थ ब्लॉक में होने वाले इस समारोह में हिस्सा लिया था.

क्या है ‘हलवा सेरेमनी’?

दरअसल, हर साल संसद में केंद्रीय बजट पेश होने से कुछ ही दिन पहले, नई दिल्ली स्थित वित्त मंत्रालय के अंदर एक अनोखी रस्म अदा की जाती है. जिसे हलवा समारोह के नाम से जाना जाता है. बताते चलें कि ये परंपरा बजट तैयार करने के अंतिम चरण और बजट दस्तावेजों के प्रति कड़ी गोपनीयता की शुरुआत का प्रतीक होती है.

कैसे शुरू हुई ये परंपरा?

बता दें कि हलवा सेरेमनी की शुरुआत 1990 के दशक में मानी जाती है. यह परंपरा तब शुरू हुई जब बजट दस्तावेजों की छपाई सरकारी प्रेस में होने लगी. पहले बजट की छपाई विदेशी प्रिंटिंग प्रेस में होती थी लेकिन गोपनीयता और सुरक्षा के लिए इसे भारत में ही करने का फैसला हुआ. हलवा समारोह ने छपाई शुरू होने का उत्सव बनाने का काम किया. यह भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ है जहां मिठाई बांटना सफलता और एकता का प्रतीक होता है. समय के साथ यह बजट प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बन गया.

गहरा महत्व रखती है ये परंपरा

ये समारोह देखने में काफी आसान लगता है लेकिन इसका गहरा महत्व है. ज्ञात रहे ये बजट छापने की प्रक्रिया, अधिकारियों के लिए ‘लॉक-इन’ अवधि की शुरुआत और बजट दिवस तक सभी वित्तीय विवरणों को गुप्त रखने की आवश्यकता से जुड़ा हुआ है.

समारोह के दौरान वित्त मंत्रालय के अंदर एक बड़े लोहे के बर्तन में हलवा तैयार किया जाता है. वित्त मंत्री खुद पहले हलवे को चलाते हैं, जिसके बाद इसे बजट तैयार करने में शामिल अधिकारियों और स्टाफ को परोसा जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

19 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

55 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago