देश

25 मौतें, 27 लापता और मालिक फरार…; आनंदपुर आग कांड पर अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला

Amit Shah Attack Mamata Banerjee: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कोलकाता के आनंदपुर इलाके में हुई भीषण आग की घटना को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

अमित शाह ने कहा कि वाओ मोमो के फैक्ट्री-कम-वेयरहाउस में लगी आग कोई साधारण हादसा नहीं थी, बल्कि यह राज्य प्रशासन में फैले भ्रष्टाचार का नतीजा है. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

अमित शाह ने खड़े किये सवाल

बैरकपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद फैक्ट्री मालिक की अब तक गिरफ्तारी नहीं होना कई सवाल खड़े करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्ट्री मालिक सत्ता में बैठे लोगों के बेहद करीब है, इसी वजह से उसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही.

घुसपैठियों पर भी साधा निशाना

अमित शाह ने मंच से कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “यह आग कोई दुर्घटना नहीं थी. 25 लोग मारे गए, 27 लोग अब भी लापता हैं. आखिर यह हादसा क्यों हुआ? मोमो फैक्ट्री का मालिक किन लोगों के करीब है? वहां पैसा किसने लगाया? फैक्ट्री का मालिक किसके साथ विदेश यात्रा पर एक ही फ्लाइट में गया था? इतनी मौतों के बाद भी उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?” उन्होंने ममता बनर्जी से सवाल करते हुए कहा कि अगर मरने वाले लोग घुसपैठिए होते तो क्या सरकार का रवैया यही होता?

गृह मंत्री ने कहा कि इस घटना पर राजनीति करना शर्मनाक है और राज्य सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में इस साल के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनती है, तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और हादसे के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा.

साल 2026 में बदलाव तय- अमित शाह

अपने भाषण में अमित शाह ने बंगाल की राजनीति का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ चुनावों के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि 2026 में पश्चिम बंगाल में बदलाव तय है.

अमित शाह ने 2021 के विधानसभा चुनावों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस चुनाव में भाजपा को 38 प्रतिशत वोट शेयर मिला था और 77 सीटें जीतकर शुभेंदु अधिकारी विपक्ष के नेता बने. अमित शाह ने कहा,

ममता दीदी, हमें 38 से 45 प्रतिशत तक जाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. यह याद रखना, आने वाले चुनाव में भाजपा 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी.

गृहमंत्री का ममता बनर्जी पर निशाना

अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने भतीजे को अगला मुख्यमंत्री बनाने के सपने में ऑप्टिकल डिल्यूजन (भ्रम) का शिकार हो गई हैं. उन्होंने कहा,

जब यह सपना टूटेगा, तो यह भ्रम अपने आप खत्म हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- सुनेत्रा पवार की ताजपोशी पर प्रियंका ने जताई खुशी, NCP के मर्जर पर क्या कहा?

सभा में उन्होंने मतुआ समुदाय के लोगों को भी भरोसा दिलाया. अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी उन्हें यह कहकर गुमराह कर रही हैं कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के चलते उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे. उन्होंने साफ कहा कि एक भी मतुआ मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटेगा. अमित शाह ने कहा कि चाहे ममता बनर्जी, उनकी सरकार या उनकी पार्टी कुछ भी कोशिश कर लें, एसआईआर की प्रक्रिया जारी रहेगी और पूरी तरह पारदर्शी वोटर लिस्ट के साथ चुनाव कराए जाएंगे.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

25 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

41 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

3 hours ago