एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व कोयंबटूर सांसद सी.पी. राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) को भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. जिस दिन यह ऐलान हुआ उसी दिन राधाकृष्णन अपनी पत्नी के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया. इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन जाकर उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं.
सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सोशल मीडिया पर लिखा,
“राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) जी का चयन हम सभी महाराष्ट्रवासियों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने सांसद और राज्यपाल के रूप में विधायी और संवैधानिक मामलों में गहरी समझ विकसित की है. उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में उनका चयन हम सभी महाराष्ट्रवासियों के लिए अत्यंत गौरव की बात है.”
महाराष्ट्र सीएमओ ने एक्स पोस्ट में लिखा,
“कोल्हापुर से वापस लौटने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी.
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (J.P. Nadda) ने पार्टी की संसदीय बोर्ड बैठक के बाद राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) के नाम की घोषणा की. उन्होंने कहा कि एनडीए जल्द ही विपक्ष से भी संपर्क करेगा ताकि चुनाव निर्विरोध हो सके.
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद यह पद खाली हुआ था और अब 9 सितंबर को चुनाव होना तय है. राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
इसे भी पढ़ें-द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अधिकारियों ने खाली कराया कैंपस
तमिलनाडु से आने वाले राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) का लंबा राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनाता है. अब सबकी निगाहें चुनाव पर टिकी हैं लेकिन महाराष्ट्र से मिले समर्थन ने उनके नामांकन को और मजबूती दे दी है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…