देश

Shubhanshu Shukla आज PM Modi से करेंगे मुलाकात, अंतरिक्ष मिशन पर लोकसभा में होगी विशेष चर्चा

Shubhanshu Shukla: भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर गए अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला रविवार तड़के स्वदेश लौट आए. जैसे ही उनका विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, वहां का माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर गया.

तिरंगा लहराते लोग, ढोल-नगाड़ों की थाप और “भारत माता की जय” के नारों ने इस ऐतिहासिक पल को और भी खास बना दिया. शुक्ला का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे. पत्नी कामना और बेटे कियाश ने भावुक होकर उन्हें गले लगाया.

इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन भी पहुंचे. सभी ने ISRO और देश के पहले आईएसएस मिशन का हिस्सा बने शुक्ला का गर्मजोशी से अभिनंदन किया.

संसद में होगी चर्चा

शुक्ला की ऐतिहासिक यात्रा को देखते हुए सोमवार को लोकसभा में विशेष चर्चा का आयोजन किया जाएगा. चर्चा का विषय रहेगा, “अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री- 2047 तक विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका”.

लोकसभा सचिवालय ने इसे सोमवार की कार्यसूची में शामिल किया है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी शुक्ला से मुलाकात करेंगे और फिर वह अपने गृहनगर लखनऊ जाएंगे. 22-23 अगस्त को राजधानी में होने वाले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भी उनके शामिल होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- Bihar News: चुनाव आयोग ने जारी किए 65 लाख वोटर्स के नाम, SIR के तहत काटे गए थे नाम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

दो अहम विधेयक भी होंगे पेश

सोमवार का संसद सत्र सिर्फ शुक्ला की उपलब्धि तक सीमित नहीं रहेगा. सरकार दो महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश करने जा रही है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जन विश्वास विधेयक, 2025 पेश करेंगे, जबकि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2025 सदन के समक्ष रखेंगे. इससे भारतीय प्रबंधन संस्थान अधिनियम, 2017 में बदलाव किए जाएंगे.

बता दें कि शुक्ला एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा से लॉन्च हुआ था और अगले ही दिन ISS पर पहुंच गया था. करीब 18 दिनों तक उन्होंने वहां वैज्ञानिक प्रयोगों और आउटरीच गतिविधियों में हिस्सा लिया.

इस दौरान उन्होंने अमेरिका की पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू जैसे अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 60 से ज्यादा प्रयोग किए और 20 आउटरीच सत्र आयोजित किए.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

35 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago