देश

Axiom-4 Mission: अंतरिक्ष में भारत की शुभ उड़ान! इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए ड्रैगन कैप्सूल से रवाना हुए कैप्टन शुभांशु शुक्ला

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बुधवार यानी आज Axiom-4 मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो गए हैं. अंतरिक्ष का दौरा करने वाले शुभांशु शुक्ला दूसरे भारतीय बन गए हैं. शुभांशु शुक्ला स्पेस स्टेशन में 14 दिनों तक रहेंगे.

राकेश शर्मा की विरासत और Shubhanshu Shukla की उड़ान

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) के लिए यह मिशन उस विरासत का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत विंग कमांडर राकेश शर्मा ने की थी. शर्मा ने 3 अप्रैल 1984 को सोवियत इंटरकोस्मोस कार्यक्रम के अंतर्गत Soyuz T-11 अंतरिक्ष यान से Salyut 7 अंतरिक्ष स्टेशन तक यात्रा की थी.

राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में योग और भारहीनता पर प्रयोग किए थे और अंतरिक्ष से भारत की तस्वीरें ली थीं. जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूछा कि “भारत अंतरिक्ष से कैसा दिखता है?”, तो उन्होंने जवाब दिया, “सारे जहाँ से अच्छा” – यह वाक्य आज भारत की अंतरिक्ष गाथा का प्रतीक बन चुका है.

शुभांशु शुक्ला ने क्या कहा?

शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने एक वीडियो में कहा, “मैंने बचपन में उनके बारे में किताबों में पढ़ा और कहानियों में सुना. मैं उनसे बहुत प्रभावित हुआ. मुझे नहीं पता था कि मेरा जीवन मुझे इस दिशा में ले जाएगा, पर आज मैं इस मुकाम पर हूं. मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे पहले एक पायलट बनने का अवसर मिला और अब एक अंतरिक्ष यात्री बनने का.”

यह भी पढ़ें- Axiom-4 Mission: भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन, अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे कैप्टन शुभांशु शुक्ला

Axiom-4 मिशन में 60 वैज्ञानिक प्रयोग शामिल हैं, जो 31 देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें भारत, अमेरिका, पोलैंड, हंगरी, सऊदी अरब, ब्राज़ील, नाइजीरिया, यूएई और यूरोप के कई देश शामिल हैं. यह अब तक के सभी Axiom Space मिशनों में सबसे अधिक वैज्ञानिक अनुसंधान आधारित मिशन है. इसका उद्देश्य लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में माइक्रोग्रैविटी स्थितियों में अनुसंधान को आगे बढ़ाना है. इसमें विशेष रूप से मानव शरीर पर प्रभाव, पृथ्वी का अवलोकन, जैविक और पदार्थ विज्ञान संबंधी शोध शामिल हैं. यह मिशन भारत, पोलैंड (ESA के साथ साझेदारी में), हंगरी और अमेरिका द्वारा वैज्ञानिक रूप से अग्रणी प्रयास है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago