महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन सभी ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म (E-Commerce Platform booked Lawrence Bishnoi T-shirts) के खिलाफ शिकंजा कसा है, जो पिछले कई दिनों से लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के चित्र वाले टी-शर्ट ग्राहकों को बेच रहे थे. पुलिस ने बताया कि इस तरह के उत्पाद बेचने से निश्चित तौर पर युवाओं के बीच गलत संदेश जाएगा. इससे युवा अपराध की ओर आकर्षित हो सकते हैं. इसी को देखते हुए उन सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो ऐसा कर रहे हैं.
महाराष्ट्र साइबर विभाग (Maharashtra Cyber Cell) ने इस मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए फ्लिपकार्ट (Flipkart), अलीएक्सप्रेस, टीशॉपर और एट्सी जैसे विक्रेताओं और प्लेटफार्मों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196, 353, 3 और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने एक बयान में बताया कि अगर कोई भी उत्पाद सामाजिक अपराध को आकर्षण के रूप में समाज में प्रस्तुत करने की कोशिश करेगा, तो इससे सामाजिक मूल्यों का ह्रास होगा, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसी को देखते हुए उन सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ शिकंजा कसा गया है, जो ऐसे उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं.
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) पिछले कई साल से सलाखों के पीछे है. इससे पहले उसने एक साक्षात्कार में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को मारना अपने जीवन का लक्ष्य बताया था. उससे जब पूछा गया था कि तुम्हारे जीवन का लक्ष्य किया है, तो उसने बिना किसी लाग-लपेट के स्पष्ट कहा था कि “मेरे जीवन का लक्ष्य सिर्फ सलमान खान को मारना” है. बीते दिनों सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी. फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के ही बताए गए थे. पुलिस ने फायरिंग में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. इस घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी.
-भारत एक्सप्रेस
CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…
Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…
बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…