देश

गुवाहाटी DB स्टॉक घोटाला: CBI ने पुष्पजीत पुरकायस्थ और संदीप गुप्ता को किया गिरफ्तार

Guwahati fraud case: केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने 13 मार्च 2025 को गुवाहाटी में दो आरोपियों – पुष्पजीत पुरकायस्थ और संदीप गुप्ता को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी DB स्टॉक कंसल्टेंसी घोटाले की जांच के तहत हुई, जिसे गुवाहाटी में आरोपी मास्टरमाइंड दीपांकर बर्मन द्वारा चलाया जा रहा था.

CBI की जांच में सामने आया कि पुष्पजीत पुरकायस्थ, जो पहले एक्सिस बैंक की गुवाहाटी स्थित रेहबारी ब्रांच में ब्रांच मैनेजर थे, ने DB स्टॉक कंसल्टेंसी के साथ मिलकर आम जनता से झूठे वादों के आधार पर निवेश करवाया. वह मास्टरमाइंड दीपांकर बर्मन के साथ मिलकर बैंक ग्राहकों और अन्य निवेशकों को गारंटीड और भारी रिटर्न का झांसा देकर इस स्कीम में लुभाता था. इसके बदले में उसने अवैध कमीशन के रूप में भारी धनराशि अर्जित की और मुंबई व गुवाहाटी के कई क्लाइंट्स व निवेशकों को अपने प्रभाव का उपयोग कर इस फर्जीवाड़े में शामिल किया.

मुख्य एजेंट संदीप गुप्ता ने जुटाए 350 से अधिक ग्राहक

वहीं, संदीप गुप्ता, जो DB स्टॉक कंसल्टेंसी के मुख्य एजेंट और फंड एकत्र करने वाले थे, ने भी दीपांकर बर्मन और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस अवैध निवेश स्कीम को संचालित किया. उन्होंने डिब्रूगढ़ क्षेत्र से 350 से अधिक ग्राहकों को जोड़ा और उनसे फंड जुटाया. झूठे वादों के ज़रिए संदीप ने लोगों को निवेश के लिए राज़ी किया और इसके बदले में DB स्टॉक से लाखों रुपये का कमीशन प्राप्त किया.

CBI इस घोटाले के मुख्य आरोपी दीपांकर बर्मन, उसकी मंगेतर मोनालिशा दास, माता-पिता छबिन बर्मन और दीपाली बर्मन, व चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश अग्रवाल के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. दीपांकर बर्मन, जो DB स्टॉक का मालिक है, पर आरोप है कि उसने पूरे देश में 10,000 से अधिक लोगों को ठगकर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की.

लोगों को झूठे वादों से आकर्षित कर, एक फर्जी और बिना नियमन की निवेश योजना में निवेश करवाया गया और बाद में उनकी रकम डिफॉल्ट कर दी गई. CBI इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Tiger Triumph 2025: भारत-अमेरिका मानवीय राहत अभ्यास आंध्र प्रदेश में हुआ समाप्त

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

20 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

44 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

45 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

57 minutes ago