केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 8 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले से जुड़े एक अहम मामले में आज फरार आरोपी हर्ष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी हर्ष शर्मा 2 अगस्त 2017 से इस मामले में फरार चल रहा था और जांच में शामिल नहीं हो रहा था.
CBI की जांच में खुलासा हुआ कि हर्ष शर्मा ने बिल्डर श्री बालाजी हाईटेक कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची थी. उसने फर्जी केवाईसी दस्तावेज जमा करवाकर पंजाब नेशनल बैंक से हाउसिंग लोन मंजूर करवाया. आरोपी ने एक फ्लैट का फर्जी खरीदार बनकर बैंक से लोन लेने में मदद की, जबकि वही फ्लैट कागज़ों पर कई फर्जी खरीदारों को बेचा गया था ताकि अधिक से अधिक लोन हासिल किया जा सके.
इस मामले में CBI ने 19 मार्च 2024 को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (CBI), गाज़ियाबाद की अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी. अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था. लगातार प्रयासों के बाद आज सुबह CBI की टीम ने यह वारंट तामील करते हुए फरार आरोपी हर्ष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (CBI), गाज़ियाबाद की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 15 जुलाई 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. CBI इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कस सकती है.
ये भी पढ़ें: चीनी ऐप निवेश धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन, ED ने मास्टरमाइंड रोहित विज को किया गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…